IndiaUttar Pradesh

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर गोला बस सर्विस की वोल्वो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 4 की मौत; 25 घायल

Mathura road accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यमुना एक्सप्रेसवे पर गोला बस सर्विस की वोल्वो बस ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर गोला बस सर्विस की वोल्वो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 4 की मौत; 25 घायल

हादसा थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, गोला बस सर्विस की एक वोल्वो बस पीछे से जा रहे ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई.

65 यात्री बस में सवार थे

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वोल्वो बस में करीब 65 यात्री सवार थे. हादसे के बाद बस में चीखपुकार मच गई और कई यात्री सीटों के बीच फंस गए. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चार यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 25 लोग घायल हो गए. इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जिला अस्पताल मथुरा में चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अन्य बचाव टीम मौके पर पहुंच गईं. अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी महावन और थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके अलावा एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने बचाव अभियान चलाया. राहतकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया.

बस के 35 यात्री सुरक्षित, दूसरी गाड़ियों से गए घर

पुलिस ने बताया कि बस में सवार लगभग 35 यात्री सुरक्षित थे. उन्हें दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है.

हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया. प

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या समय पर वाहन पर नियंत्रण न रख पाने जैसी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply