बस दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मची अफरा-तफरी
Satya Report: घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ये हादसा काफी भीषण हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू किया गया।
बिजली के खंभे से टकराई बस
मिली जानकारी के अनुसार, बस पहले एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर पलट गई। दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई या किसी अन्य कारण से, इसकी जांच अभी जारी है। बस में 35 से 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठाना के अस्पतालों में पहुंचाया।
हथियार तस्करी गिरोह के भंडाफोड़ में तीन गिरफ्तार
वहीं, दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों की गिरफ्तारी और 6 पिस्तौल बरामदगी के साथ सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और राज्य में हथियारों की तस्करी में मदद करते थे। उन्होंने बताया कि खेप बरामद करने के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर पंजाब भर के आपराधिक तत्वों को हथियार मुहैया कराए। .
नेटवर्क को खत्म करने का प्लान शुरू
डीजीपी ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए सभी संबंधों का पता लगाने हेतु गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगा (30 वर्ष) तरन तारन के काजीकोट गांव का निवासी, प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24 वर्ष) अमृतसर के छेहरटा स्थित ऑर्किड वैली का निवासी और गौरव राणा (25 वर्ष) अमृतसर के गुरु नानक एवेन्यू का निवासी के रूप में हुई है।



