भारतीय किचन में सरसों के तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. पर बीते कुछ सालों में लोग अब कोल्ड प्रेस्ट ऑयल का भी यूज करने लगेत हैं. बाजार में ऑयल के कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं और इनमें शामिल कोल्डप्रेस्ड ऑयल भी लोगों की रसोई का हिस्सा बन चुके हैं. पर सवाल रहता है कि इतने सारे ऑप्शन के बीच अपने लिए सही ऑयल कैसे चुनें? आपकी पसंद को बेहतर तरीके से समझने में मदद करने के लिए यहां एक आसान गाइड है.

किसी भी कुकिंग ऑयल को चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि कोल्डप्रेस्ड ऑयल को अलग क्या बनाता है. कोल्ड प्रेसिंग एक मैकेनिकल एक्सट्रैक्शन प्रक्रिया है, जो ऑयल के मेन टेस्ट, खुशबू और इसमें मौजूद नेचुरल न्यूट्रिएंट्स को बनाए रखने में मदद करती है.
इसे बनाने में एक आसान एक्सट्रैक्शन प्रोसेस की हेल्प ली जाती है. कोल्डप्रेस्ड ऑयल को निकालते समय ज्यादा गर्मी का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए इसमें तेल के प्राकृतिक गुण काफी हद तक बने रहते हैं. जो लोग अपने खानपान को लेकर ज्यादा अच्छे और हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं उनके लिए यह समझना उतना ही जरूरी है कि ऑयल कैसे तैयार किया गया है. इसके अलावा ये भी जानना चाहिए कि उसमें कौनसी सामग्री इस्तेमाल हुई है.
ऐसा ऑयल चुनें जो आपके कुकिंग के मुताबिक हो
कोल्डप्रेस्ड ऑयल रोजमर्रा की रसोई में कई तरह के इस्तेमाल हो सकता है. चाहे आप रोज का खाना बना रही हों, ट्रेडिशनल रेसिपी बना कर रही हों, मैरिनेट करना हो या किसी डिश को फिनिश कर रही हों. सही कोल्डप्रेस्ड ऑयल आपके कुकिंग स्टाइल के साथ आसानी से फिट हो सकता है. अलगअलग ऑयल का अपना खास फ्लेवर प्रोफाइल होता है, जिससे आप अपने परिवार की पसंद के अनुसार चुन सकती हैं.
बीज से बोतल तक का सफर समझें
एक अच्छी क्वालिटी का कोल्डप्रेस्ड ऑयल को बनाने के प्रोसेसिंग चुने गए बीजों से शुरू होती है. इन बीजों को कोल्हू या घानी जैसी पारंपरिक विधियों के जरिए मैकेनिकल तरीके से प्रेस किया जाता है. इसमें ज्यादा गर्मी या केमिकल ट्रीटमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इस तरह के हल्के प्रोसेस की वजह से बीजों में मौजूद पोषक तत्व काफी हद तक बरकरार रहते हैं. बीजों का चुनाव, एक्सट्रैक्शन और पैकेजिंग तक के पूरे सफर को समझने से आप सोचसमझकर अपने लिए सही कोल्ड प्रेस्ड ऑयल चुन सकते हैं.
अपनी रोजमर्रा की रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखें
सही कुकिंग ऑयल वो है जो आपकी रोजमर्रा की कुकिंग की जरूरतों के साथसाथ आपकी वेलनेस के हिसाब से भी हो. नेचुरली न्यूट्रिएंट्स का बरकरार रहना और कम प्रोसेसिंग की वजह से आप इसे खानपान का एक हेल्दी ऑप्शन मान सकते हैं. ऑयल चुनते समय इस बात पर ध्यान दें कि आप किस तरह खाना बनाती हैं और यह आपके परिवार के रोजमर्रा के पोषण के तरीके को किस तरह सपोर्ट कर सकता है.
प्रोडक्ट की जानकारी पर ध्यान दें
बेस्ट कोल्डप्रेस्ड ऑयल से जुड़ी जानकारियां भी क्लियर होती हैं. सामग्री की जानकारी, एक्सट्रैक्शन मेथड, स्टोरेज और क्वालिटी सर्टिफिकेशन ऐसी कई जानकारियां पैक पर दी जाती हैं. इसलिए जब आप इसे मार्केट से खरीदते हैं तो इन सब को ठीक से पढ़ें और जांचें. एक भरोसेमंद प्रोडक्ट चुनने से आप निश्चिंत रहते हैं और हर बार खाना बनाने का अनुभव बेहतर हो सकता है.
डॉ. शिल्पा वोरा कहती हैं आज कस्टमर इस बात को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं कि उनका खाना कहां से आता है और उसे कैसे बनाया जाता है.
खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल भी इसका हिस्सा है. कोल्डप्रेस्ड ऑयल रोजमर्रा की रसोई में कम प्रोसेस की गई सामग्री को शामिल करने का एक अच्छा विकल्प देते हैं, साथ ही भारतीय खाना बनाने के पारंपरिक तरीकों से भी जुड़े रहते हैं.



