IndiaTrending

Petrol-Diesel की कीमत बढ़ने से कार चलाने का खर्च कितना बढ़ा? हैचबैक से लेकर लग्जरी कार तक

Car Monthly Running Cost After Fuel Price Hike: पश्चिम एशिया में चलते तनाव के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है। हाल के हफ्तों में तेल की कीमतों में कई बार बढ़ोत्तरी देखने को मिली, जिसके बाद अब देश के कई शहरों में ईंधन के दाम 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो ताजा बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत करीब ₹95.20 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कई चरणों में की गई। इस बढ़ोत्तरी से लोगों के मासिक बजट पर बहुत पड़ा असर पड़ा है।

Petrol-Diesel की कीमत बढ़ने से कार चलाने का खर्च कितना बढ़ा? हैचबैक से लेकर लग्जरी कार तक
Petrol-Diesel की कीमत बढ़ने से कार चलाने का खर्च कितना बढ़ा? हैचबैक से लेकर लग्जरी कार तक

बढ़ती कीमतों के कारण अब कार खरीदार पैनोरमिक सनरूफ या बड़ी टचस्क्रीन जैसी खूबियों के बजाय गाड़ी के माइलेज और रनिंग कॉस्ट को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। आइए समझते हैं कि अगर आपकी गाड़ी हर महीने 1,500 किलोमीटर चलती है, तो दिल्ली की मौजूदा कीमतों के हिसाब से अलगअलग सेगमेंट की कारों का मंथली खर्च अब कितना आएगा।

मारुति सुजुकी वैगनआर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।

औसत रियलवर्ल्ड माइलेज लगभग 18 किमी प्रति लीटर।
महीने भर में खपत 1,500 किलोमीटर चलने पर करीब 83 लीटर पेट्रोल।
अब हर महीने का खर्च दिल्ली में मौजूदा कीमतों के हिसाब से लगभग ₹8,475।
पहले कितना था खर्च? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दाम बढ़ने से पहले यह खर्च करीब ₹7,850 से ₹8,000 के बीच आता था।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली टाटा नेक्सॉन देश की काफी पॉपुलर कार है।

औसत रियलवर्ल्ड माइलेज लगभग 14 किमी प्रति लीटर।
महीने भर में खपत 1,500 किलोमीटर चलने पर करीब 107 लीटर पेट्रोल।
अब हर महीने का खर्च दिल्ली में मौजूदा कीमतों के हिसाब से लगभग ₹10,925।
पहले कितना था खर्च? बढ़ोतरी से पहले यह खर्च करीब ₹10,000 आता था।

टोयोटा फॉर्च्यूनर देश की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक है।

औसत रियलवर्ल्ड माइलेज लगभग 10 किमी प्रति लीटर।
महीने भर में खपत 1,500 किलोमीटर चलने पर करीब 150 लीटर डीजल।
अब हर महीने का खर्च ₹95.20 प्रति लीटर डीजल के हिसाब से लगभग ₹14,280।
पहले कितना था खर्च? तेल के दाम बढ़ने से पहले यह खर्च तकरीबन ₹13,200 से ₹13,500 के बीच आता था।

प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीजबेंज जीएलई देश की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। भारी बॉडी और बड़े इंजन के कारण इसका ईंधन खर्च ज्यादा होता है।

औसत रियलवर्ल्ड माइलेज लगभग 8 किमी प्रति लीटर।
महीने भर में खपत 1,500 किलोमीटर चलने पर करीब 187 लीटर पेट्रोल।
अब हर महीने का खर्च ₹102.12 प्रति लीटर पेट्रोल के हिसाब से लगभग ₹19,096।
पहले कितना था खर्च? बढ़ोतरी से पहले इसका खर्च ₹17,500 से ₹18,000 के बीच आता था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply