Trending

मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? जानें मटके को साफ करने के तरीके

Satya Report: गर्मी में लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। किसी को फ्रिज तो किसी को मटके का पानी पीना पसंद होता है। अगर आप भी मटके का पानी इस्तेमाल करते हैं तो उससे जुड़ी कुछ बातें आपको पता होनी चाहिए। नए या पुराने मटके को कैसे साफ करें या फिर मटके का पानी कितने दिन बाद बदलें, ये आपको पता होना चाहिए।

मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? जानें मटके को साफ करने के तरीके
मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? जानें मटके को साफ करने के तरीके

मिट्टी के घड़े में पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह सेहत के लिए अच्छा बताया जाता है। इससे पानी में सोंधी सी खुशबू आ जाती है और पानी ठंडा करने के लिए लाइट या फ्रिज की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यह नेचुरल रेफ्रिजरेशन की तरह काम करता है और लू चलने पर भी पानी को गर्म नहीं होने देता है। इसे इस्तेमाल करते समय आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

मटके का पानी कब बदलें?

मटके का पानी आपको 24 से 48 घंटे अंदर यानी 1 से 2 दिन के अंदर बदल देना चाहिए। गर्मियों में मटके को रोजाना साफ करना और ताजा पानी भरना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से मटके में गंदगी या फंगस नहीं जमती है। मटके से पानी निकालने के लिए हमेशा लंबे हैंडल वाले डोंगे या नल का इस्तेमाल करें। मटके में हाथ न डालें। इसे घर के हवादार और ठंडे कोने में रखें।

नए मटके को इस्तेमाल करने से पहले कैसे साफ करें?

नया मटका लाने के बाद सबसे पहले मटके में पानी भर दें। साथ ही उसमें नमक या नींबू डालकर रात भर छोड़ दें। अगले दिन उसे अंदर से रगड़कर साफ कर लें और थोड़ी देर धूप में सुखा लें।

पुराना मिट्टी का घड़ा कैसे साफ किया जाता है?

किसी बड़ी बाल्टी या टब में पानी भरकर रातभर भिगोकर रख दें। फिर बेकिंग सोडा, 2 चम्मच विनेगर, 2 चम्मच नमक लें। इसको मटके पर लगा दें। फिर जूने की मदद से मटके को साफ करें।

मटका के पानी को और ठंडा कैसे बनाएं?

घड़े की कूलिंग बढ़ाने के लिए एक प्लेट लें फिर उसमें रेत डालें और पानी को डालकर उसे गीला करें। इस प्लेट को स्टैंड पर रखें और फिर ऊपर से मटका रख दें। अब मटके में आपको पानी भर देना है। इसके बाद मटके में तांबे या सिल्वर का कोई सिक्का रख दें। मटके को किसी गीले कपड़े से ढक दें। ऐसा करने से मटके का पानी ज्यादा ठंडा हो जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply