India

How to Make Ginger Garlic Paste: घर पर बनाएं बाजार जैसा जिंजर-गार्लिक पेस्ट, 6 महीने करें स्टोर, शेफ ने बताया

सोशल मीडिया पर फूड की बिगड़ी हुई हाइजीन वाले वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. कहीं पैरों से मैदा गूंथा जाता है तो कहीं सोया चाप तैयार करते हुए वीडियो में हद से ज्यादा गंदगी भी नजर आती है. ये सब देखने के बावजूद लोग बाजार से ऐसी कई चीजें खरीदने के आदी होते हैं जिन्हें घर पर आसानी से तैयार कि जा सकता है. इन्हीं में से एक जिंजरगार्लिक का पेस्ट है. इसका छोटा पाउच महज 5 रुपये में मार्केट में मिल जाता है पर क्या आप जानते हैं कि इसे किस तरह तैयार किया गया है. वैसे घर में ही हाथों हाथ अदरकलहसुन को पीसकर इस्तेमाल करना बेस्ट है.

How to Make Ginger Garlic Paste: घर पर बनाएं बाजार जैसा जिंजर-गार्लिक पेस्ट, 6 महीने करें स्टोर, शेफ ने बताया

काम को और आसान बनाने के लिए महिलाएं अदरकलहसुन के पेस्ट को बनाकर फ्रिज में रख लेती हैं. वैसे हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसे 6 महीने तक स्टोर करने के लिए क्या करना चाहिए. जानें..

चुटकियों में छिल जाएगा लहसुन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रील में शेफ ने बताया कि आप कैसे चुटकियों में लंबा चलने वाला जिंजरगार्लिक पेस्ट बना सकते हैं. खास बात है कि उन्होंने लहसुन को चुटकियों में छीलने का शानदार तरीका भी शेयर किया. शेफ कहते हैं कि सबसे पहले लहसुन को बिना छीले चाकू से काट लें.

फिर इसे बर्तन में लें और इसमें मैदा या कॉर्ल फ्लोर मिला दें. हल्के हाथों से इसे रब करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. अब जिस बर्तन में फ्लोर और कटे हुआ लहसुन है उसे हाथों से हिलाएं और इस तरह छिलका आगे आ जाएगा. इस तरह आप छिलके को अलग कर सकते हैं. इसके बाद लहसुन को पानी में धोएं.

पेस्ट में कितना लहसुन और अदरक

बहुत कम लोग जानते हैं कि पेस्ट में कितनी अदरक और लहसुन डालना चाहिए. शेफ के मुताबिक अगर आप एक किलो लहसुन का पेस्ट बना रहे हैं तो इसमें 400 से 500 ग्राम ही अदरक को शामिल करें. ये अदरकलहसुन पेस्ट को बनाने का बेस्ट तरीका है और इस तरह खाने में स्वाद भी बेस्ट मिलता है.

View this post on Instagram

A post shared by Ashok Sharma

ऐसे बनाएं पेस्ट

अदरक और लहसुन को काट लेने के बाद आपको इसे ग्राइंडर में डालना है. इसे पीसते वक्त पानी मिलाना सबसे बड़ी गलती है और अधिकतर लोग ऐसा करते हैं. अगर आपको पेस्ट को लंबे समय के लिए स्टोर करना है तो भूल से भी इसमें पानी न मिलाएं. शेफ कहते हैं कि ग्राइंडर में अदरकलहसुन को डालने के बाद थोड़ी मात्रा में कोई भी ऑयल शामिल करें. और इसे ग्राइंड कर दें. आपका हेल्दी जिंजरगार्लिक पेस्ट तैयार है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply