India

How to Make Moong Dal Chilla: शाम की भूख के लिए परफेक्ट हैं मूंग दाल के ये स्नैक्स, पेट भरेगा, एनर्जी भी मिलेगी

दिन के समय 4 से 6 बजे के बीच में चाय के साथ नमकीन आइटम जैसे समोसा और ब्रेड पकोड़ा खाना बेस्ट रहता है. ये अनहेल्दी कॉम्बो है इसलिए ऐसी चीजें खाने के लिए तलाशी जाती हैं जो स्वाद में शानदार होने के साथसाथ हेल्थ के लिए ठीक भी हो. चलिए आपको बताते हैं मूंग दाल से बनने वाले कौनकौन से स्नैक्स खाकर क्रेविंग को बेहतर तरीके से शांत कर सकते हैं.

How to Make Moong Dal Chilla: शाम की भूख के लिए परफेक्ट हैं मूंग दाल के ये स्नैक्स, पेट भरेगा, एनर्जी भी मिलेगी

मूंग दाल क्यों है फायदेमंद मूंग को गर्मियों की दाल कहा जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. इसमें प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. अगर आप इसकी खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इससे चीला और कटलेट जैसी चीजें बना सकते हैं. जानें…

मूंग दाल का डोसा शाम के स्नैक्स में हेल्दी खाना चाहते हैं तो इसके लिए हरी दाल का डोसा बेस्ट है. दाल को भीगोने के बाद इसे पीसकर फर्मेंट करने के लिए छोड़ दें. अब इसका पतला पेस्ट बनाएं और इसमें चाहे तो मसाले भी ऐड कर सकते हैं. ये चावल के डोसा से हल्का है और हेल्थ को दोगुने फायदे भी पहुंचाता है. नॉन स्टिक तवा पर इसके पतले पेस्ट को डालकर दाल का डोसा तैयार करें और नारियल की चटनी संग स्वाद चखें.

मूंग दाल कटलेट भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर इसमें मैश किए हुए आलू, कटी हुई सब्जियां और मसाले ठीक से मिलाएं. अब इसे कटलेट का आकार दें और पैन पर थोड़ा तेल डालकर इसे शैलो फ्राई करें. ध्यान रहे कि कटलेट को धीमी आंच पर ही पकाना है. इसे टोमेटो कैचअप या धनियामिर्च की हरी चटनी के साथ सर्व करें.

मूंग दाल चीला हरी दाल का चीला बनाने के लिए पहले इसे अच्छे से भीगो लें. पीसने के बाद इसमें भीगी हुई सूजी मिलाएं, हरी मिर्च का पेस्ट और अदरक को डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. तवे पर ऑयल स्प्रेड करने के बाद बैटर को डालें और चीले की तरह फैलाएं. हेल्दी और टेस्टी ईवनिंग स्नैक तैयार है.

मूंग दाल स्प्राउट्स चाट इस दाल के स्प्राउट्स को सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है. स्प्राउट्स के फॉर्म में खाने से आप ऑयली और मसालेदार फूड को खाने से बच पाते हैं. स्प्राउट्स को एक उबाल दें और ठंडा होने पर इसमें खीरा, टमाटर, प्याज को बारीकर काटकर शामिल करें. इसमें मसाले डालें और शोक से खाएं. अगर टाइम है तो आप शाम में मूंग दाल की इडली भी बना सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply