IndiaTrendingUttar Pradesh

मथुरा में मानवता शर्मसार, नर्सरी की छात्रा ने स्कूल में की उल्टी तो मां से लगवाया पोछा

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के एक स्कूल से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां तीन साल की बच्ची ने स्कूल में उल्टी कर दी तो स्कूल प्रबंधन ने बच्ची की तबीयत पर ध्यान ना देकर उसे 2 घंटे हाथ ऊपर करा के खड़ा रखा. इतना ही नहीं बच्ची की मां को स्कूल बुलवाकर पूरे फ्लोर पर पोछा लगवाया. हालांकि मामले के 6 दिन बाद स्कूल प्रबंधन ने इस अमानवीयता के लिए लिखित तौर पर माफी भी मांगी है.

मथुरा में मानवता शर्मसार, नर्सरी की छात्रा ने स्कूल में की उल्टी तो मां से लगवाया पोछा
मथुरा में मानवता शर्मसार, नर्सरी की छात्रा ने स्कूल में की उल्टी तो मां से लगवाया पोछा

यह पूरा मामला बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का है, घटना 6 दिन पुरानी है. 8 मई की सुबह कक्षा नर्सरी में पढ़ने वाली एक तीन वर्षीय बच्ची की तबीयत खराब हो जाती है और वह उल्टी करने लग जाती है. जिम्मेदारी के तौर पर तो स्कूल को सबसे पहले बच्ची को पानी देना चाहिए था और उसे बिठाकर परिजनों को सूचना देनी चाहिए थी.

मां से लगवाया पोछा

लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कुछ उल्टा ही किया. सबसे पहले तो बच्ची को डाटा और दो घंटे तक हाथ ऊपर करा के खड़े रखा. उसके बाद बच्ची की मां प्रियंका को इसकी सूचना दी. जैसे ही प्रियंका स्कूल पहुंची तो स्कूल प्रबंधन ने उनके हाथ में पोछे का कपड़ा थमा दिया और पूरे फ्लोर पर पोछा लगवाया. यह देख बच्ची की मां हक्काबक्का रह गई और उसने सबसे पहले अपनी बच्ची को पानी पिलाया. लेकिन स्कूल में पूरे फ्लोर पर पहुंचा लगवाने के बाद ही बच्ची और उसकी मां को घर भेजा.

स्कूल प्रबंधन ने लिखित तौर पर माफी मांगी

6 दिन तक मामला शांत रहा. तभी किसी ने इसकी सूचना ABVP को दे दी, जिसके बाद स्कूल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए. पुलिस स्कूल प्रबंधन और बच्ची के परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही और अंत में स्कूल प्रबंधन ने लिखित तौर पर माफी मांगी है. स्कूल के प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी और स्कूल में जो भी अव्यवस्था हैं उनको ठीक कराया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply