CrimeIndiaTrending

पति पर मौसी की बेटी से अवैध संबंध का आरोप, पत्नी बोली- कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा; महिला आयोग भी रह गया हैरान…

पति पर मौसी की बेटी से अवैध संबंध का आरोप, पत्नी बोली- कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा; महिला आयोग भी रह गया हैरान…

Madhya Pradesh Husband Illicit Relationship: मध्य प्रदेश महिला आयोग के सामने एक ऐसा मामला आया, जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। एक महिला ने अपने पति पर करीबी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध रखने, घरेलू हिंसा करने और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पति ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आयोग की सुनवाई के दौरान एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उसके पति का अपनी मौसी की बेटी के साथ कथित अवैध संबंध है। उसने दावा किया कि वह कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख चुकी है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर उसके साथ अनुचित व्यवहार करते थे।

महिला आयोग पहुंची पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके साथ घरेलू हिंसा शुरू हो गई थी। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और उसे सम्मान नहीं देते थे। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी, जहां फिलहाल उसके माता-पिता ही उसका खर्च उठा रहे हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने के दौरान ससुराल वालों ने अल्ट्रासाउंड कराया। उसके मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि गर्भ में बेटी है, तो उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध कथित तौर पर गर्भपात करा दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, उसे टायफाइड हो गया और वह करीब तीन महीने तक बिस्तर पर रही। इस दौरान पति और ससुराल वालों ने उसकी कोई मदद नहीं की।

सुनवाई के दौरान महिला ने आयोग को बताया कि उसके पति का अपनी मौसी की बेटी के साथ कथित संबंध है और यही उनके वैवाहिक विवाद की बड़ी वजह है। महिला आयोग के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों की पहचान वर्ष 2015 में हुई थी और 2022 में विवाह हुआ। महिला ने बताया कि उसका पति उसके दूर के जीजा का भाई है। उसका कहना है कि शादी से पहले पति का व्यवहार अच्छा था, लेकिन विवाह के बाद सब कुछ बदल गया।

वहीं दूसरी ओर, पति ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि आरोप निराधार हैं और उसने स्वयं भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply