
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक पति-पत्नी अपने घर में ही सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं, तीन अन्य लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। पुलिस को घर से सेक्सवर्धक गोलियां और मसाज जैल मिला है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति द्वारा अपने घर के अंदर ही चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा घर पर की गई छापेमारी के दौरान एक कमरे के अंदर से एक महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस को कमरे से सेक्सवर्धक गोलियां, कॉन्डम और मसाज जैल जैसी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई करते हुए मौके से पकड़े गए एक महिला सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मांधाता थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम खंडवा एसपी अगम जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया और उनकी टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कमरे के बाहर इंतजार करते मिले 3 पुरुष
मिली जानकारी के अनुसार, पुनासा ब्लॉक के ग्राम इनपुन के पुनर्वास सेक्टर-01 में सोमवार शाम मांधाता थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक मकान के बाहर कुछ लोग इंतजार करते मिले। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में महिला संग एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में भी मिला। वहीं, तीन लोग कमरे के बाहर इंतजार कर रहे थे। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री (सेक्सवर्धक गोलियां, कॉन्डम और मसाज जैल) भी मिला, जिसे जब्त किया गया। इस मामले में महिला सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, इस पूरी कार्रवाई में मांधाता थाना व मोरटक्का चौकी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने शिकायत पर की छापेमारी
इधर, मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया के अनुसार, पिछले काफी दिनों से इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में कलाबाई और उसके पति दीपक के अनैतिक व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आज मोरटक्का चौकी और थाने का बल साथ लेकर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। इस दौरान कलाबाई के घर पर तीन अन्य युवक और एक युवती को पकड़ा गया। इनमें एक युवक मकान में आपत्तिजनक हालत में मिला, जिसके पास कुछ सामग्री भी जब्त हुई। सभी को चौकी लाकर कार्रवाई की जा रही है।



