ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

गैर मर्द के साथ जाम छलका रही थी’: पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, दोनों को उतरा मौत के घाट..

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कथित अवैध संबंध के शक में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और गांव के एक युवक को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी के दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार मंगलवार शाम खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार गांव के सोमारू मझवार के घर पहुंची। कुछ देर बाद गांव का ही बेंजे बड़ा भी वहां पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि नईहारो और बेंजे बड़ा घर के एक कमरे में शराब पी रहे थे। रात करीब 8 बजे बाबूलाल अपनी पत्नी को तलाशते हुए वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पत्नी को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने कथित तौर पर फावड़ा उठाकर पत्नी और बेंजे बड़ा पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना के समय तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। वारदात के बाद से बाबूलाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अब हत्या की वजह, घटनाक्रम और कथित संबंधों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply