CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

हरदोई में अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी को गला दबाकर मार डाला, पूछताछ में कबूली हत्या की बात..​​​​

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगोलापुर के जंगल में शनिवार सुबह मिले कोमल के शव के मामले में पुलिस ने उसके पति सत्यपाल को हिरासत में लिया तो हकीकत सामने आ गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सत्यपाल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मृतका की बहन ने पति और उसके छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

यह है पूरा मामला

कनहेटा निवासी कोमल का शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर मंगोलापुर के जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर करीब 12 चोटों की पुष्टि हुई है। गले पर चाकू से करीब चार वार किए जाने के निशान मिले हैं।

सिर में भी गंभीर चोट पाई गई है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं। कोमल की शादी करीब 17 वर्ष पहले सत्यपाल से हुई थी। सत्यपाल लालपालपुर में मिठाई की दुकान चलाता है, जबकि कोमल अपने तीन वर्षीय बेटे आयुष के साथ सड़िला में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। उसके अन्य बच्चे पिता के साथ रहते हैं।

बेटे को अपने पास रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कोमल ने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया था। शुक्रवार को कोमल बच्चों से मिलने कनहेटा आई थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply