IndiaUttar Pradesh

रामपुर में दो पत्नियों के बीच फंसा पति… पंचायत ने सुनाया अनोखा फैसला; युवक पर लागू किया गजब फार्मूला

Rampur Panchayat Decision: यूपी के रामपुर जिले में एक पंचायत ने अनोख फैसला दिया, जिसकी चर्चा जिले भर में हो रही है. पंचायत का फैसला दो शादियों के बाद एक परिवार में चल रहे विवाद को लेकर दिया गया है. पहली पत्नी की शिकायत और पारिवारिक विवाद के बाद हुई पंचायत में फैसला लिया गया कि पति सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, जबकि सातवें दिन वह अपनी मर्जी से समय बिताएगा. साथ ही पहली पत्नी के भरणपोषण की जिम्मेदारी भी पंचायत में तय की गई.

रामपुर में दो पत्नियों के बीच फंसा पति… पंचायत ने सुनाया अनोखा फैसला; युवक पर लागू किया गजब फार्मूला

मामला जिले के दढ़ियाल पुलिस चौकी क्षेत्र का है.युवक की पहली शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उससे दो बेटियां हैं. बाद में उसने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से भी दो बेटियां होने के बावजूद वह अधिकतर समय दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा, जिससे पहली पत्नी ने उपेक्षा और खर्च न मिलने की शिकायत पुलिस से की थी.

बुलाई गई पंचायत

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के परिजन और गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई. लंबी चर्चा के बाद लिखित समझौता हुआ कि पति सोमवार से बुधवार तक पहली पत्नी के साथ रहेगा, गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ, जबकि रविवार को वह अपनी इच्छा के अनुसार रहेगा. इसके अलावा पहली पत्नी के लिए हर महीने राशन उपलब्ध कराने और साप्ताहिक खर्च देने पर भी सहमति बनी.

दोनों पक्षों ने माना पंचायत का फैसला

दोनों पक्षों ने पंचायत के फैसले को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पहली पत्नी ने अपनी शिकायत आगे नहीं बढ़ाई. स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति से समझौता होने के बाद मामले का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा कर दिया गया है. इस पंचायत और फैसले की चर्चा जिले भर में हो रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply