CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पति का दावा: ‘पत्नी के दो जीजाओं से थे संबंध’, हरदोई का मामला बना चर्चा का विषय..

पति का दावा: ‘पत्नी के दो जीजाओं से थे संबंध’, हरदोई का मामला बना चर्चा का विषय..

Hardoi crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के महज सात महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा विवाद सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. साथ ही 28 साल के संगम कुमार ने अपनी पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी के अपने 2 जीजाओं से अवैध संबंध थे और उन्हीं के कहने पर उसे जहर दिया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पति ने लगाया ये आरोप

पुलिस के अनुसार, संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी. संगम का आरोप है कि शादी से पहले ही उसकी पत्नी के अपने सगे जीजा मनोज कुमार और उमाशंकर से अवैध संबंध थे. उनका कहना है कि उन्होंने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. पीड़ित का आरोप है कि पत्नी अपने दोनों जीजाओं के बारे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं होती थी.

खाने के बाद बिगड़ी हालत

संगम कुमार के मुताबिक 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने खाना बनाया और उसमें जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया. उनका आरोप है कि खाना खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसी दौरान मनोज कुमार और उमाशंकर भी वहां पहुंच गए. पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए. परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया, जहां वह 7 जुलाई को दोपहर 12:50 बजे से 8 जुलाई की सुबह 11:45 बजे तक आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती रहे. उपचार के बाद उनकी जान बच गई, हालांकि उनका इलाज अभी भी जारी है.

एसपी से लगाई गुहार

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने स्थानीय बिलग्राम कोतवाली में पत्नी और दोनों साढ़ुओं के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना से शिकायत की. एसपी के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी, मनोज कुमार और उमाशंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. यह कार्रवाई घटना के करीब 21 दिन बाद की गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply