India

Hyundai लॉन्च कर सकती है छोटी SUV, इंडिया में होगी Punch, Fronx और Magnite से टक्कर

हुंडई भारतीय बाजार में एक छोटी और किफायती SUV लॉन्च कर सकती है. खबर है कि कंपनी Tata Punch, Maruti Suzuki Fronx और Nissan Magnite से मुकाबले के लिए किफायती SUV पर काम कर रही है, जिसे बहुत जल्द बाजार में उतारा जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाली नई SUV Hyundai Bayon हो सकती है, जिसे हाल ही में एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है.

Hyundai लॉन्च कर सकती है छोटी SUV, इंडिया में होगी Punch, Fronx और Magnite से टक्कर

रिपोर्ट के अनुसार, यह SUV जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि Hyundai इस SUV को अपनी Venue और Creta के बीच पोजिशन कर सकती है, जिससे ग्राहकों को एक नया विकल्प मिलेगा.

ऐसा होगा SUV का डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Bayon का डिजाइन काफी हद तक ग्लोबल मॉडल जैसा होगा. इसके फ्रंट में Hyundai की सिग्नेचर स्प्लिट हेडलाइट सेटअप देखने को मिल सकता है. ऊपर की तरफ पतली LED DRLs और नीचे मुख्य हेडलैंप यूनिट्स दी जा सकती हैं, जिससे SUV को मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलेगा. विदेशों में देखे गए मॉडल में फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लैक बंपर क्लैडिंग और रडार मॉड्यूल भी नजर आए हैं. इससे संकेत मिलता है कि कुछ वेरिएंट्स में ADAS फीचर भी दिया जा सकता है.

साइड और रियर लुक भी होगा खास

SUV का साइड प्रोफाइल ग्लोबल Bayon जैसा दिखाई देता है. इसमें ढलान वाली रूफलाइन, यूनिक विंडो डिजाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी देखने को मिल सकती है. टेस्ट मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिखाई दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 16 इंच तक के अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं. पीछे की तरफ स्प्लिट टेललाइट डिजाइन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा रूफ रेल्स, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

केबिन में मिल सकते हैं कई फीचर्स

भारत में टेस्ट हो रहे मॉडल के इंटीरियर की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं. हालांकि, विदेशों में बिकने वाले Bayon N Line मॉडल में ऑलब्लैक केबिन और एडजस्टेबल हेडरेस्ट्स देखने को मिलते हैं. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कई सेफ्टी फीचर्स और ADAS तकनीक हो सकती है.

लॉन्च कब होगी?

Hyundai ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार हो रही टेस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि कंपनी आने वाले महीनों में इस SUV को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply