India

Hyundai की नई SUV दिवाली पर मचाएगी तहलका! पेट्रोल-CNG के साथ आएगी, जानें क्या होगा खास

Hyundai Motor India ने इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान अपनी नई मिडसाइज SUV लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस SUV का नाम और पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Hyundai Bayon पर आधारित हो सकती है.इस नई SUV के लॉन्च के बाद Hyundai मार्च 2027 तक एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV भी पेश करेगी, जिसका कोडनेम HE1i बताया जा रहा है.

Hyundai की नई SUV दिवाली पर मचाएगी तहलका! पेट्रोल-CNG के साथ आएगी, जानें क्या होगा खास

Hyundai Bayon बेस्ड मिडसाइज SUV में क्या मिलेगा खास?

की नई मिडसाइज SUV को कंपनी की लाइनअप में Venue और Creta के बीच जगह दी जाएगी. यह SUV Creta के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. ऐसी रणनीति पहले Maruti Suzuki भी अपना चुकी है, जहां Victoris और Grand Vitara दोनों एक ही सेगमेंट में मौजूद हैं, लेकिन दोनों की पोजिशनिंग थोड़ी अलग रखी गई है.

नई Hyundai SUV की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह यूरोप में बिकने वाली Hyundai Bayon क्रॉसओवर पर आधारित होगी. इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर हो सकती है और इसमें Bayon के प्लेटफॉर्म, कई पार्ट्स और फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

पेट्रोल और CNG इंजन का मिलेगा ऑप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai की इस नई SUV में दो इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. इसमें एक 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा CNG वेरिएंट हो सकता है.पेट्रोल मॉडल में मैनुअल के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. वहीं CNG मॉडल में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है, जैसा कि में देखने को मिलता है.अगर ऐसा होता है, तो यह Hyundai की 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली पहली कार होगी, जिसमें CNG इंजन का ऑप्शन मिलेगा.

Hyundai अपनी अगली जनरेशन Creta को ज्यादा प्रीमियम बनाने की तैयारी में है. इसमें डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं. नई Creta 2027 की शुरुआत में बड़े डिजाइन बदलाव, नए फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है.

मिलने वाले फीचर्स

नई Hyundai मिडसाइज SUV में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, लेदर सीट कवर, कई एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

कुल मिलाकर, Hyundai की यह नई SUV Venue और Creta के बीच एक नया ऑप्शन बन सकती है और मिडसाइज SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ को और मजबूत कर सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply