BollywoodIndiaTrending

‘अपना घर छोड़कर जा रही हूं’, 16 साल बाद भारत को अलविदा कह रहीं मंदाना करीमी

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने करीब 16 साल भारत में रहने के बाद देश छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर AMA सेशन के दौरान यह भावुक जानकारी शेयर की।

‘अपना घर छोड़कर जा रही हूं’, 16 साल बाद भारत को अलविदा कह रहीं मंदाना करीमी
‘अपना घर छोड़कर जा रही हूं’, 16 साल बाद भारत को अलविदा कह रहीं मंदाना करीमी

एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिया है और क्या उन्हें यह शहर याद आएगा। इस पर मंदाना ने एयरपोर्ट से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें “गुडबाय इंडिया” कहना पड़ेगा।

मंदाना ने आगे कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल है। लगभग 16 साल भारत में बिताने के बाद अब वह अपनी दूसरी पहचान बन चुके इस देश को छोड़ रही हैं और जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं, नए देश, नए घर और नई जिंदगी के साथ।

इस साल की शुरुआत में एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने बताया था कि वह सुरक्षा कारणों की वजह से भारत छोड़ने का फैसला कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि फिलहाल वह ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकतीं, लेकिन देश छोड़ने के बाद इस बारे में खुलकर बात करेंगी।

ने बताया था कि ईरान के समर्थन में खुलकर आवाज उठाना, अधिकारियों पर सवाल करना और लगातार अपने विचार रखना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा था। मंदाना के मुताबिक, वह लंबे समय से इस लड़ाई को लड़ रही थीं, लेकिन अब उन्हें महसूस होने लगा था कि भारत में रहना उनके लिए सही नहीं है।

मंदाना ने यह भी कहा था कि उनकी एक्टिविज्म का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत में जान से मारने की धमकियां मिली हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर होता रहा है।

उन्होंने यह भी महसूस किया कि इस कठिन दौर में उन्हें दोस्तों, सरकार या मीडिया से ज्यादा समर्थन नहीं मिला। मंदाना ने कहा कि अब भारत उन्हें पहले जैसा अपना घर नहीं लगता, लेकिन ईरान, जावेद शाह और अपने लोगों के लिए वह दोबारा भी यही लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply