India

ईरान की किल लिस्ट में मैं नंबर 1… हत्या की धमकियों पर बोले ट्रंप, अमेरिकी हमलों को सही ठहराया

अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि वह ईरान का “सबसे बड़ा निशाना” हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान की किल लिस्ट में नंबर एक पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का बचाव भी किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के साथ संघर्ष के दोबारा भड़कने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर ईरान के साथ भविष्य में कोई भी तनाव होता है तो वह सिर्फ कुछ समय के लिए ही होगा।

ईरान की किल लिस्ट में मैं नंबर 1… हत्या की धमकियों पर बोले ट्रंप, अमेरिकी हमलों को सही ठहराया

ट्रंप ने अपनी हत्या की साजिश पर क्या कहा?

अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा होगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा, “मैं उनका सबसे पहला निशाना हूं। लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं अपना काम कर रहा हूं। उनके नेता थे, वे चले गए। अब उनके पास नेताओं का एक और समूह है। वे भी जा सकते हैं। और आप जानते हैं, मैं भी जा सकता हूं, क्योंकि मैं उनका सबसे पहला निशाना हूं।”

ईरान के परमाणु हथियार पर ट्रंप की दो टूक

ट्रंप ने कहा, “ईरान के साथ टकराव एक बड़ी सैन्य कामयाबी रही है। मैं इस सवाल का जवाब बस यही कहकर दे सकता हूं कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। मैं वहां एक ही मकसद से था कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। हमने ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त किया। उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे। वह चीज पहाड़ के बहुत नीचे दबी हुई है। यह ग्रेनाइट का पहाड़ है जो उसके ऊपर गिर गया था… इसलिए जब आप कहते हैं कि यह कामयाबी नहीं है, तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ी कामयाबी है।”

ट्रंप ने ईरान के नेताओं पर कसा तंज

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में महंगाई दर 350 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, “जब टकराव शुरू हुआ था, तब यह लगभग 56 प्रतिशत थी… खामेनेई ने इतने सालों में बहुत से लोगों को मरवाया है… उनके नेता जा चुके हैं… अब उनके पास नेताओं का एक और ग्रुप है, हो सकता है वे भी चले जाएं। कौन जानता है? और पता है क्या? हो सकता है मैं भी चला जाऊं, क्योंकि मैं उनका नंबर वन टारगेट हूं। यह बात हर जगह फैली हुई है। मैं उनका नंबर वन टारगेट हूं क्योंकि वे घटिया लोग हैं। वे ऐसे ही काम करते हैं।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply