IndiaUttar Pradesh

‘मैं सलमान हूं, मैं आमिर हूं…’, सहारनपुर में हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे 47 आरोपी, खाई ये बड़ी कसम

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना परिसर में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब गोकशी के मामलों में नामजद रहे 47 आरोपी खुद हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे. पुलिस अधिकारियों के सामने सभी ने अपनाअपना परिचय देते हुए भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली. आरोपियों ने कहा कि अब वे गौकशी या किसी भी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे और मेहनतमजदूरी कर अपने परिवार का पालनपोषण करेंगे.

‘मैं सलमान हूं, मैं आमिर हूं…’, सहारनपुर में हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे 47 आरोपी, खाई ये बड़ी कसम

पोस्टर लेकर थाने पहुंचे आरोपी

थाने पहुंचे सभी लोगों के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर उनके नाम के साथ अपराध छोड़ने का संकल्प लिखा हुआ था. पुलिस अधिकारियों के सामने एकएक कर उन्होंने अपना नाम बताया. किसी ने कहा, “मैं सलमान हूं”, तो किसी ने “मैं आमिर हूं”, “मैं रुस्तम हूं” और “मैं ओमबीर हूं”… कहते हुए यह वचन दिया कि भविष्य में वे कभी गोकशी जैसा संगीन अपराध नहीं करेंगे.

सामूहिक रूप से ली अपराध छोड़ने की शपथ

थाना परिसर में सभी 47 लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे भविष्य में कानून का पालन करेंगे, किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहेंगे और ईमानदारी से मेहनत कर अपने परिवार का भरणपोषण करेंगे. उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक की तरह समाज में रहने और कानून का सम्मान करने का भी संकल्प लिया.

कई आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी हो चुकी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाने पहुंचे लोगों में कई ऐसे आरोपी शामिल थे, जिनके खिलाफ पहले गोकशी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. इनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों को सुधार की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई.

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने सभी आरोपियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गोकशी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply