IndiaUttar Pradesh

​‘नाक रगड़ कर माफी मांगता हूं…’ वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने फिर बताया ठाकुर जी का त्रिभंगी स्वरुप, गरमाया पुराना विवाद

अपनी कथा में प्रभु श्रीराम और कृष्ण की तुलना कर विवादों में आए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयान के लिए कई बार माफी मांग चुके हैं. बावजूद इसके शनिवार को वृंदावन पहुंचने पर उन्होंने फिर अपने अंदाज में भगवान को ढेढ़ा बताया. हालांकि उन्होंने एक जगह यह भी कहा कि वह अपने बयान के लिए बृजवासियों से नाक रगड़कर माफी मांगते हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ‘मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमारे ठाकुर जी टेढ़े हैं और त्रिभंगी स्वरुप में हैं.’

​‘नाक रगड़ कर माफी मांगता हूं…’ वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने फिर बताया ठाकुर जी का त्रिभंगी स्वरुप, गरमाया पुराना विवाद

बता दें कि इससे पहले अपनी कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण की तुलना की थी. जिसपर काफी विवाद हुआ था. उन्होंने कहा था कि ‘तु्म्हारे ठाकुर जी हर फोटो में इधरउधर झांकते नजर आते हैं, खड़े भी होते हैं तो पांव पर पांव रखकर टेढ़े होते हैं. तीन जगह से टेढ़े हैं और टेढ़ी गर्दन कर वंशी बजाते हैं.’ उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था. बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें उत्तर प्रदेश में कथा नहीं करने देने और उत्तर प्रदेश में घुसने से रोकने तक की बात कही थी. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में काफी राजनीति भी गरमाई.

वृंदावन पहुंचते ही दोहराया बयान

कथा में विवाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली थी. साथ में यह भी कहा था कि वह माफी इसलिए मांग रहे कि उनके बयान से हिंदू बंट ना जाएं. इसके बाद पहली बार वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांके बिहारी के दर्शन के बाद फिर अपना बयान दोहराया है. उन्होंने ठाकुर जी के त्रिभंगी स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि “मैं फिर भी कहूंगा, हमारे बांके बिहारी टेढ़े हैं, त्रिभंगी रूप में विराजमान हैं.”

संतों ने भी जताई थी नाराजगी

धीरेंद्र शास्त्री के पिछले बयान पर मथुरावृंदावन के संतों ने भी नाराजगी प्रकट की थी. जब यह विवाद तूल पकड़ने लगा तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा था कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण में कोई अंतर नहीं है. उनकी टिप्पणी का भाव विनोद और प्रेम का था. किसी ने गलत तरीके से क्लिप काट कर उन्हें विवाद में लाने की कोशिश की थी.

फिर चर्चा में आया पुराना विवाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अब नई टिप्पणी के बाद एक बार फिर उनका पुराना बयान चर्चा में आ गया है. अब देखना होगा कि इस टिप्पणी को लेकर संत समाज एवं उनके विरोधियों की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है. उनका बयान इसलिए भी सुर्खियों में आ गया है कि उन्होंने नाम तो किसी का नहीं लिया, लेकिन राघव और माधव को एक बताकर विरोधियों को मथुरावृंदावन आने की चुनौती दे दी. कहा कि आओ यहीं पर औरंगजेब द्वारा लगाया कलंक मिटाने का उपाय निकालेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply