इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन के बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर दो टूक बयान दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक्स हैंडल पर जारी वीडियो में विराट कोहली ने कहा कि अगर उन्हें कहीं खुद का महत्व साबित करना पड़ा तो वह वहां नहीं रहेंगे। अगर टीम को लगता है कि वह अहमियत रखते हैं तो वह वहां दिख सकते हैं।

2027 वर्ल्ड कप खेलने के सवाल पर ने कहा, ‘मेरा नजरिया बहुत साफ है। अगर मैं उस माहौल में योगदान दे रहा हूं और उस माहौल को लगता है कि मैं अहमियत रखता हूं तो मैं दिखूंगा। अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाता है कि मुझे अपना महत्व और अहमियत साबित करने की जरूरत है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता क्योंकि मैं ईमानदार अपनी तैयारी करता हूं। मैं खेल को लेकर अपने नजरिए के प्रति भी ईमानदार हूं।’
क्या बोले विराट कोहली
विराट कोहली ने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत करता हूं और भगवान का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में सब कुछ दिया है। मैं मौके पाने के लिए बहुत खुशकिस्मत और शुक्रगुजार महसूस करता हूं। जब मैं खेलने आता हूं तो मैं अपना सिर झुकाकर कड़ी मेहनत करता हूं। मैं सही तरीके से खेलता हूं।’
मेहनत करने में कोई शिकायत नहीं
विराट कोहली ने कहा, ‘आप चाहते हैं कि मैं वनडे में 40 ओवर तक बाउंड्री पर दौड़ता रहूं? मैं बिना किसी शिकायत के ऐसा करूंगा, क्योंकि मैं उसी हिसाब से तैयारी करता हूं। मैं ऐसी तैयारी करता हूं कि मानो 50 ओवर तक हर गेंद मेरे करियर की आखिरी गेंद हो। मैं विकेटों के बीच दौड़ूंगा और फिर टीम के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा। जहां मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी है तो वह जगह मेरे लिए नहीं बनी है। इसे लेकर मेरा नजरिए स्पष्ट है।’
अफगानिस्तान और श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया ए; देखें स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच 9 जून से वनडे त्रिकोणीय श्रंखला खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड घोषित किया गया जिसके कप्तान तिलक वर्मा बनाए गए। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को भी जगह मिली। ।



