रिश्ते का टूटना किसी के लिए भी बेहद बुरा होता है, क्योंकि ये सिचुएशन किसी को भी इमोशनली तोड़कर रख देती है. कुछ रिश्ते तो महज इसलिए टूट जाते हैं कि आपस में उनके ओपिनियन मैच नहीं करते हैं. किसी के लिए प्यार जैसी फीलिंग्स महसूस होना एक अलग बात है, लेकिन आप उसके साथ रिश्ते को कैसे आगे तक लेकर जाते हैं ये सबसे जरूरी चीज है. अगर किसी ने आपको प्रपोज किया है तो उस रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको होने वाले पार्टनर से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए ताकि आप समझ सकें कि रिश्ता कैसा रहेगा.

आप भले ही किसी इंसान को सही तरह से जानने में कुछ महीने लगाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सवाल हैं जो आपके रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होते हैं और इन सवालों के जवाब क्या होंगे इससे आप सामने वाले के बारे में बहुत कुछ समझ सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कि आपको होने वाले पार्टनर से कौन से 5 सवाल जरूर करने चाहिए.
तुम्हें मुझमें क्या सबसे अलग लगा?
अगर कोई आपसे वाकई प्यार करता है या फिर बहुत गहरी फीलिंग्स रखता है तो आपको लेकर वो बहुत सारी चीजें ऑब्जर्व करता है. इस वजह से उसे आपसे जुड़ी कोई न कोई खास और बारीक चीज जरूर याद रहती है. अगर जवाब आए कि बस तुम अच्छे लगे या लगीं तो आपको थोड़ा सा ठहरकर उन्हें समझने की जरूरत है.
तुम्हारे लिए कैसा पार्टनर चाहते हो?
ये सवाल बताएगा कि सामने वाली की अपने पार्टनर को लेकर कैसी उम्मीदे हैं. उनकी क्या प्रायोरिटी हैं. ऐसे में आप ये समझ सकते हैं कि वो आपके गोल्स और बाकी की चीजों से मेल खाते हैं या फिर नहीं.
Getty images
रिश्ते को लेकर आगे क्या सोचते हैं?
ये बहुत ही अहम सवाल है जो ये बताएगा कि जिसने आपको प्रपोज किया है वो वाकई आपके साथ एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप चाहता है या फिर उसके अंदर इसे लेकर उलझन बनी हुई है.
तुम स्ट्रेस या गुस्से होते हो तो किससे बात करना पसंद है?
इस सवाल का जवाब ये बताएगा कि आपके पार्टनर स्ट्रेस के दौरान या फिर परेशानी, गुस्से में किस तरह से रिएक्ट करते हैं. क्या वो इन चीजों को किसी के साथ शेयर करने में सहज रहते हैं या फिर नहीं.
लड़ाई हो जाएगी तो क्या करोगे?
आप उनसे पूछ सकते हैं कि अगर कभी हमारे बीच बहुत झगड़ा हो जाए तो ऐसे में वो क्या करेंगे. इस सिचुएशन को सुलझाने के लिए क्या कर सकते हैं. इस सवाल का जवाब उनके व्यवहार को बताएगा जो एक मजबूत रिलेशनशिप के लिए पहले ही जानना जरूरी है ताकि आपको आगे चलकर किसी तरह से हर्ट न हो.



