CrimeIndiaTrending

मैं युवती से दुष्कर्म. जज ने पूछा- क्यों नहीं कर सकते? आरोपी ने दिया ऐसा जवाब जिसने सबको चौंका दिया..

मैं युवती से दुष्कर्म. जज ने पूछा- क्यों नहीं कर सकते? आरोपी ने दिया ऐसा जवाब जिसने सबको चौंका दिया..

England Girl Assault Case: कोर्ट में आरोपी के सड़क पार करने का फुटेज दिखाया गया. वास्तविक हमले को एक गेट के कारण छिपाया गया था, लेकिन जूरी ने युवती की चीख सुनी, ‘रुको! रुको! रुको! भाड़ में जाओ! पीछे हटो! भाड़ में जाओ!’

 ब्रिटेन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले शरणार्थी ने दावा किया कि वह ऐसा नहीं कर सकता था क्योंकि उसका लिंग बहुत छोटा है. 35 वर्षीय होसैन मोहमौदी (Hossein Mohmoudi Assault Case) को पिछले सप्ताह युवती पर हमले का और फिर शोषण का दोषी पाया गया, जबकि उसने दलील दी थी कि छोटे लिंग और मोटापे की वजह से वह किसी भी महिला/युवती से संबंध बनाने में असमर्थ है. जांच में चौंकाने वाली बात भी सामने आई है  कि ब्रिटेन आने और चैनल पार करके एक छोटी नाव चलाने के बाद शरण मांगने से पहले इस ईरानी व्यक्ति होसैन मोहमौदी को जर्मनी में पांच बार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. 

स्नेर्सब्रुक क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान जानकारी दी गई कि लंदन में एक शरणार्थी के तौर पर हॉस्टल में रहने के दौरान आरोपी होसैन मोहमौदी गलत हरकत की थी. उसने एक युवती का 2024 में क्रिसमस पार्टी से घर लौटने के दौरान एक घंटे तक पीछा किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइटचैपल से स्ट्रैटफ़ोर्ड तक 3 मील तक उसका पीछा किया, यहां तक कि वह उसी बस में भी चढ़ गया. हमले को 27 सेकेंड बाद एक साइकिल सवार ने रोक दिया. पीड़िता ने कहा कि उसी ने उसे बचाया था.

सुनवाई के दौरान जूरी को बताया गया कि कई मेडिकल कारणों से मोहमौदी का ‘माइक्रोपिनिस’ और कम कामेच्छा (लिबिडो) शामिल थे, जो स्मोकिंग, डिप्रेशन और मोटापे के कारण थे . वह महिला पर हमला नहीं कर सकता है. कोर्ट को यह भी बताया गया कि चैनल पार करके प्रवासियों की नाव चलाने के लिए दस महीने की सज़ा सुनाई गई थी.  आरोप है कि इसके खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी कि उसने एक महिला का पीछा किया था जब वह अपने कुत्ते को घुमा रही थी.

अवैध रूप से देश में हुआ शामिल 

सरकारी वकील क्रिस्टियन मोल ने कहा कि होसैन मोहमौदी ने वर्ष 2014 में ईरान छोड़ा था, ब्रिटेन आने से पहले चार देशों तुर्की, ग्रीस, जर्मनी और फ़्रांस  में अवैध रूप से दाखिल हुआ था. आरोप है कि होसैन मोहमौदी को जर्मनी में रहने के दौरान उसे दो बार मारपीट और तीन बार आपराधिक नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया गया है. 35 साल के हुसैन मोहमौदी को एक गली में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का दोषी पाया गया.

फुटेज में साफ-साफ नजर आ रहा आरोपी

कोर्ट को फुटेज दिखाई गई जिसमें मोहमौदी अपनी शिकार का पीछा कर रहा था और उसके साथ-साथ सड़क पार कर रहा था. असल में हमला एक गेट की वजह से दिखाई नहीं दिया, लेकिन जूरी ने महिला की चीखें सुनीं, जिसमें वह कह रही थी कि रुको! रुको! रुको! भाड़ में जाओ! पीछे हटो! दफा हो जाओ! भाड़ में जाओ.

27  सेकेंड में दुष्कर्म कैसे?

उधर, मोहमौदी का बचाव कर रहे डेविड हारूनॉफ ने दावा किया कि अपनी कथित मेडिकल समस्याओं के कारण दुष्कर्म की कोशिश करने के लिए 27 सेकेंड का समय बहुत कम था. लेकिन पीड़िता ने कहा कि हमला इतनी जल्दबाजी और तेजी से हुआ कि आप सोच भी नहीं सकते थे.

कंसल्टेंट ने आरोपी को बताया झूठा

उधर, कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. जॉर्ज फाउलिस ने कोर्ट को बताया कि मोहमौदी का लिंग सामान्य था और वह झूठ बोल रहा है. जूरी ने यह भी सुना कि मोहमौदी को स्पर्म डोनेट करने की अपनी अर्जी के बारे में स्पर्म बैंक से एक ईमेल मिला था. उसे इस मामले में अगले महीने सजा सुनाई जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply