Uttar Pradesh

खेत में छिपकर कर रहा था गर्लफ्रेंड का इंतजार, तभी आ गए गांव वाले… चोर समझकर कर दी धुनाई

Satya Report: UP News: यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक को देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचना भारी पड़ गया. गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच खेत में छिपे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. बाद में जब युवक ने अपनी पूरी कहानी बताई तो ग्रामीण भी हैरान रह गए. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना जिले के मरदह थाना क्षेत्र की.

खेत में छिपकर कर रहा था गर्लफ्रेंड का इंतजार, तभी आ गए गांव वाले… चोर समझकर कर दी धुनाई
खेत में छिपकर कर रहा था गर्लफ्रेंड का इंतजार, तभी आ गए गांव वाले… चोर समझकर कर दी धुनाई

जानकारी के अनुसार मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेरिया बिशनपुर गांव निवासी अजय राजभर दो दिन पहले देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था. युवक सीधे प्रेमिका के घर नहीं गया, बल्कि कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में छिपकर उसका इंतजार करने लगा. बताया जा रहा है कि रात में उसकी प्रेमिका उससे मिलने आने वाली थी.

चोर समझ ग्रामीणों मे कर दी पिटाई

इसी दौरान गांव के कुछ लोग खेत के पास से गुजर रहे थे और उनकी नजर खेत में छिपे युवक पर पड़ी. हाल के दिनों में गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ने के कारण ग्रामीण पहले से सतर्क थे. ऐसे में उन्होंने युवक को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी जमाकर पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए.

चोर नहीं, प्रेमिका से मिलने आया हूं

काफी देर तक पूछताछ और मारपीट के बाद युवक ने बताया कि वह चोरी करने नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. युवक ने अपनी पहचान बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों से फोन कर पहचान की पुष्टि की.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की. जांच में प्रेम प्रसंग की बात सही पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया. मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि युवक किसी चोरी की घटना में शामिल नहीं था. दोनों पक्षों की सहमति के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply