India

​ब्लड प्रेशर लो रहता है तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई ये ड्रिंक पिएं, जान लें क्या होते हैं लक्षण

ब्लड प्रेशर का सामान्य रहना आपके दिल की सेहत के लिए बेहद आवश्यक होता है. लोग हाई बीपी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि ब्लड प्रेशर के लो होने पर इसे बहुत ही नॉर्मल समझकर नजरअंदाज करते हैं, जबकि ये भी बेहद खतरनाक हो सकता है. दुनिया में आज बहुत बड़ी तादाद में ऐसे लोग हैं जिनको ब्लड प्रेशर हाई या लो होने की समस्या रहती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि अगर आपका बीपी लो हो जाए तो कौन सी ड्रिंक बनाकर पीने से लाभ मिलता है और इसके लक्षण क्या दिखाई देते हैं.

​ब्लड प्रेशर लो रहता है तो न्यूट्रिशनिस्ट की बताई ये ड्रिंक पिएं, जान लें क्या होते हैं लक्षण

बीमार होने पर नेचुरल चीजें भी कई बार आपको अच्छा महसूस कराती हैं और सबसे बेस्ट इसमें ये है कि नुकसान होने की संभावना बहुत कम रहती है. इसी के साथ ज्यादातर चीजें आपको आसानी से मिल जाती है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया है कि ब्लड प्रेशर लो होने पर आपको कौन सी ड्रिंक पीनी चाहिए.

क्या दिखते हैं लक्षण?

  • बीपी लो रहता है तो आपको सही खानपान के बाद भी थकान महसूस होती रहती है.
  • ब्लड प्रेशर लो होने पर एनर्जी कम होने के साथ ही चक्कर भी आ सकते हैं.
  • कुछ लोगों को बीपी लो होने पर उल्टी जैसा महसूस होना और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
  • हाथपैर ठंडे होना, आंखों के आगे अंधेरा, धुंधलापन, फोकस करने में परेशानी जैसे लक्षण भी लो बीपी के हो सकते हैं.

बनाकर पिएं ये ट्रेडिशनल ड्रिंक

श्वेता शाह कहती हैं कि लो बीपी होने पर ORS लेना चाहिए, लेकिन हमारे घरों में पहले से ही कुछ चीजें होती हैं जिनसे तुरंत आप लो बीपी के लिए ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए पानी में नींबू का रस, चुटकी भर नमक और स्वादानुसार गुड़ मिलाएं. ये ड्रिंक आप लो बीपी वाले इंसान को पीने के लिए दें. दरअसल यह ड्रिंक शरीर को फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स देती है, जिससे न सिर्फ रिफ्रेशिंग फील होता है बल्कि आपको लो बीपी में राहत भी मिलती है.

डॉक्टर से कराएं चेक

अगर आपको लो बीपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो किसी तरह की दवा या सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार चेक जरूर करवा लें. कई बार हम लक्षणों में कन्फ्यूज हो जाते हैं और ऐसे में आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है. इसी के साथ ये भी ध्यान रखें कि बीपी के अलावा आप दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम से भी जूझ रहे हो तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है.

अक्सर लो बीपी को न करें इग्नोर

अगर आपको अक्सर लो BP की समस्या होती है और चक्कर आना, कमजोरी या लगातार थकान महसूस होती है, तो सिर्फ़ घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें, बल्कि किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से इसकी असली वजह का पता लगाएं और इसे सही तरह से ट्रीट करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply