Satya Report: सफेद दांत चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अगर दांतों पर पीली परत चढ़ जाए, तो लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। अगर आप भी पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी महसूस करते हैं, तो आप इस घरेलू उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार इस घरेलू उपाय की मदद लीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुदबखुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बेहद कारगर उपाय इस घरेलू उपाय के लिए आपको एक स्पून सरसों का तेल, हाफ स्पून हल्दी पाउडर और चुटकी भर नमक की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में सरसों का तेल, हल्दी पाउडर और नमक निकाल लीजिए। आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। एक पेस्ट तैयार हो जाएगा। आइए इस पेस्ट को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका आपको इस पेस्ट को अपनी उंगली पर लेना है और फिर अपने दांतों पर रगड़ते हुए अच्छी तरह से मल लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कुछ मिनट के लिए इस पेस्ट को अपने दांतों पर लगाए रखिए। थोड़ी देर के बाद आप बाद आप कुल्ला कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात आपको एक हफ्ते में एक से दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करना है। सरसों के तेल, हल्दी पाउडर और नमक के मिश्रण में मौजूद तत्व आपके दांतों पर मौजूद पीली परत को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। दांतों पर जमा गंदगी को हटाने के लिए भी इस मिक्सचर को यूज किया जा सकता है। अगर आप पीले दांतों को अलविदा कहना चाहते हैं और अपने दांतों को सफेद बनाना चाहते हैं, तो इस मिश्रण को यूज करना शुरू कर दीजिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



