DharamIndiaTrending

सफलता और धन चाहिए तो इन 3 स्थानों को छोड़ते समय न करें पीछे मुड़ने की भूल; वरना दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा!

सफलता और धन चाहिए तो इन 3 स्थानों को छोड़ते समय न करें पीछे मुड़ने की भूल; वरना दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ेगा!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां न केवल सदियों पुरानी हैं, बल्कि आज के  युग में भी व्यक्ति के जीवन को दिशा देने के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी विशेष परिस्थितियों का उल्लेख किया है, जहां व्यक्ति को बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इनमें से एक यह है कि किसी भी विशेष स्थान से निकलने के बाद पीछे मुड़कर ने देखें।

चाणक्य के अनुसार, कुछ स्थानों से निकलने के बाद यदि आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य लेकर आते हैं।

श्मशान घाट या अंतिम संस्कार से लौटते समय

श्मशान जीवन का अंतिम सत्य है। यहां से लौटते समय पीछे मुड़कर देखना अत्यंत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि श्मशान में नकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है। पीछे मुड़कर देखने से व्यक्ति उन ऊर्जाओं को अपने साथ अपने घर तक आमंत्रित कर सकता है, जो मानसिक अशांति और अनिष्ट का कारण बन सकती हैं।

किसी को उधार या मदद देकर लौटने के बाद

चाणक्य नीति कहती है कि यदि आपने किसी जरूरतमंद को धन उधार दिया है या किसी की निस्वार्थ सहायता की है, तो उस स्थान से लौटते समय कभी पीछे न देखें। ऐसा करना इस बात का संकेत है कि आपके मन में उस दान या मदद को लेकर मोह या पश्चाताप है। यदि आप बिना पीछे देखे लौटते हैं, तो वह धन या पुण्य आपके जीवन में समृद्धि के रूप में वापस लौटता है।

कोर्ट-कचहरी या विवादित स्थान से निकलने पर न देखें

विवादित स्थल या कोर्ट-कचहरी जैसी जगहों पर नकारात्मकता, तनाव और संघर्ष का वातावरण होता है। इन स्थानों से निकलने के बाद पीछे मुड़कर देखने का अर्थ है कि आप उन झगड़ों और मानसिक तनाव को अपने साथ ले जा रहे हैं। अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो आप उस वातावरण से पूरी तरह बाहर निकलें और पीछे मुड़कर न देखें।

किसी दुष्ट या कपटी व्यक्ति का घर छोड़ने के बाद

अगर आप अनजाने में किसी कारण से ऐसे व्यक्ति के घर चले जाते हैं, जो स्वभाव से दुष्ट, कपटी और बहुत नेगेटिव है तो वहां निकलने के बाद भूलकर भी पीछे न देखें। ऐसे लोगों के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है। साथ ही  पीछे मुड़कर देखने से उसकी बुरी नजर भी आपके जीवन में लग सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply