अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ कार की कीमत देखकर फैसला न करें. डीलर से सही तरीके से बातचीत करके आप कीमत कम करवा सकते हैं और कई तरह के ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. कई बार थोड़ी समझदारी से की गई बातचीत से आपकी अच्छीखासी बचत हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कार खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

डीलर से डिस्काउंट जरूर मांगें
की कीमत बताते समय डीलर आपको पहले से कुछ ऑफर बता सकता है. लेकिन वहीं रुकने की जरूरत नहीं है. आप अपनी तरफ से भी अतिरिक्त डिस्काउंट के बारे में पूछ सकते हैं. खासकर कम बिकने वाले मॉडल या लंबे समय से स्टॉक में खड़ी कार पर डीलर ज्यादा छूट देने को तैयार हो सकता है.
लॉयल्टी बोनस का उठाएं फायदा
अगर आपके पास पहले से किसी कंपनी की कार है और आप उसी ब्रांड की नई कार लेने जा रहे हैं तो लॉयल्टी ऑफर के बारे में जरूर पूछें. कुछ कंपनियां पुराने ग्राहकों को खास छूट देती हैं. अगर आप उसी डीलर से दोबारा कार खरीद रहे हैं तो डीलर की तरफ से भी अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.
अगर पुरानी कार देकर नई कार लेने का प्लान है तो उसकी सही कीमत भी पता करें. अलगअलग जगह उसकी कीमत की जानकारी लेने से आपको बेहतर सौदा मिल सकता है. इन सभी ऑफर्स के बारे में डीलर से खुलकर बात करना जरूरी है.
कैश में खरीद रहे हैं तो ऑफर पूछें
अगर आप कार खरीदने के लिए पूरा भुगतान करने की स्थिति में हैं तो से अतिरिक्त छूट के बारे में पूछ सकते हैं. हालांकि हर डीलर और हर मॉडल पर ऑफर अलग हो सकता है. इसलिए किसी तय डिस्काउंट की उम्मीद करने के बजाय सीधे बातचीत करना बेहतर रहेगा.
इंश्योरेंस पर भी बचा सकते हैं पैसे
कार खरीदते समय इंश्योरेंस की कीमत भी कुल खर्च को काफी बढ़ा सकती है. कुछ डीलर आकर्षक इंश्योरेंस ऑफर देते हैं, लेकिन सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला न करें. पॉलिसी का कवरेज, प्रीमियम और दूसरी शर्तें जरूर जांच लें. बाहर से भी इंश्योरेंस का रेट पता करना फायदेमंद हो सकता है.
दूसरे डीलर से भी कीमत पूछें
एक ही कार के लिए अलगअलग डीलर अलग ऑफर दे सकते हैं. इसलिए कार पसंद आने के बाद कम से कम दोतीन डीलर से कीमत और ऑफर की जानकारी लें. कहीं ज्यादा कैश डिस्काउंट मिल सकता है तो कहीं फ्री एक्सेसरीज या दूसरे फायदे मिल सकते हैं.
कम पसंद वाले रंग में मिल सकता है फायदा
कुछ रंगों की मांग ज्यादा होती है, जबकि कुछ कलर कम बिकते हैं. अगर आपकी पसंद में रंग ज्यादा मायने नहीं रखता तो डीलर के पास मौजूद कम डिमांड वाले कलर की कार पर बेहतर डील मिल सकती है. ऐसी कार स्टॉक में पहले से होने के कारण डिलीवरी भी जल्दी मिल सकती है.
साल के अंत और मार्च में नजर रखें
साल के अंत में कई डीलर पुराने स्टॉक को निकालने की कोशिश करते हैं. इसी तरह मार्च में वित्त वर्ष खत्म होने से पहले भी कुछ कंपनियां और डीलर बिक्री बढ़ाने या स्टॉक कम करने के लिए ऑफर ला सकते हैं. इसलिए अगर खरीदारी में जल्दबाजी नहीं है तो इन समयों पर मिलने वाले ऑफर्स की तुलना जरूर करें.



