Trending

खत्म हो गया है परफ्यूम तो बोतलों को फेंके नहीं, इस तरह सजाएं अपनी बलकनी

Satya Report: घर को सजाने के लिए लोग अक्सर एक से बढ़कर एक महंगे डेकोरेटिव आइटम खरीदते हैं। ये चीजें देखने में भले ही बेहद खूबसूरत लगती हों और घर की शोभा बढ़ा देती हों, लेकिन इनका सीधा असर जेब पर भी पड़ता है। लेकिन आपके घर में ही कई सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं जिन्हें आप इस्तेमाल करने के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं, उन्हें आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है इस्तेमाल हो चुकी परफ्यूम की बोतलें।

खत्म हो गया है परफ्यूम तो बोतलों को फेंके नहीं, इस तरह सजाएं अपनी बलकनी
खत्म हो गया है परफ्यूम तो बोतलों को फेंके नहीं, इस तरह सजाएं अपनी बलकनी

आमतौर पर लोग परफ्यूम खत्म हो जाने के बाद इन खूबसूरत बोतलों को फेंक देते हैं, जबकि इन्हें आसानी से रीयूज करके बालकनी को एक नया और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। आप इन बोतलों को छोटेछोटे प्लांटर्स, फूलदान या फिर डेकोरेटिव शोपीस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 मिनी प्लांटर
परफ्यूम की बोतलें छोटे पौधे जैसे सक्युलेंट्स या मनी प्लांट की कटिंग के लिए परफेक्ट होती हैं। आप इनमें थोड़ी मिट्टी और छोटे पौधे लगाकर इन्हें बालकनी की रेलिंग या शेल्फ पर सजा सकते हैं। ये देखने में काफी आकर्षक लगते हैं।

2 फ्लावर वेस
खाली परफ्यूम की बोतलों को आप छोटे फूलदान की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें ताजे फूल या आर्टिफिशियल फूल रखकर बालकनी को एक फ्रेश और एलिगेंट लुक दिया जा सकता है।

3 डेकोरेटिव लाइट्स
बालकनी में जब शाम को छोटीछोटी लाइटें जलती हैं तो यह और भी खूबसूरत दिखती है। ऐसे में आप परफ्यूम बोतलों में छोटीछोटी LED या फेयरी लाइट्स डाल दें। शाम होने पर इन लाइट्स को जला दें। इससे बालकनी काफी आकर्षक लगेगी।

4 हैंगिंग डेकोर
इन बोतलों में रंगीन धागे, मोती या छोटेछोटे सजावटी आइटम डालकर इन्हें बालकनी में लटका सकते हैं। ये विंड चाइम जैसी खूबसूरत सजावट बन जाती हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

5 सेंटरपीस डेकोर
अगर आपने अपनी बालकनी में टेबल रखा है, तो इन बोतलों को बीच में रखकर एक मिनी सेंटरपीस बनाया जा सकता है। इसके साथ छोटे पौधे या मोमबत्तियां जोड़कर और भी अच्छा लुक दिया जा सकता है।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply