CrimeIndiaTrending

मंदिर के पास बने गेस्ट हाउस में चल रहा था अवैध धंधा, छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा..

मंदिर के पास बने गेस्ट हाउस में चल रहा था अवैध धंधा, छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा..

सहरसा जिले में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने युवती समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही जगदंबा गेस्ट हाउस सील को सील भी कर दिया है.

 देह व्यापार समाज के लिए ऐसा कलंक है, जो सदियों से ना चाहते हुए चलता आ रहा है.  देह व्यापार के व्यावसायिक उपयोग, संगठित नेटवर्क और सार्वजनिक गतिविधियों पर देश में कड़ा प्रतिबंध है. इससे ना केवल इंसानियत शर्मसार होती है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है, बावूजद यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से जुड़ा है. स्थानीय पुलिस ने कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है.

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सहरसा जिले में रिफ्यूजी कॉलोनी चौक स्थित काली मंदिर के बगल में पहुंची और जगदंबा गेस्ट हाउस में करीब 3 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली.  इस दौरान पुलिस ने एक युवती समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि कम से आधा दर्जन लड़कियां भागने में कामयाब हो गईं. वहीं, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से गेस्ट हाउस को सील कर दिया. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर कई अन्य लड़कियों और लड़कों की गिरफ्तारी हो सकती है. 

मौके पर मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.  छापेमारी में पुलिस ने युवती सहित 6 लोगों को धर दबोचा है. इसके साथ ही फोन पे का डब्बा, स्कैनर सहित कई अनैतिक सामान भी पकड़ा है. पुलिस ने पूरे गेस्ट हाउस को सील कर मामला दर्ज कर लिया है. छापेमारी में एसडीओ श्रेयांस तिवारी, एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थाना प्रभारी अजय पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

गेस्ट हाउस संचालक मेहमान बताता था नाम 

अनजान व्यक्ति ने फोन कर रिफ्यूजी कॉलोनी चौक के पास जगदंबा गेस्ट हाउस में अनैतिक काम होता है और अभी भी हो रहा है. इसकी सूचना सदर थाना अध्यक्ष को दी थी. इसके बाद यानी सूचना की पुष्टि होने के बाद भारी संख्या के साथ पुलिस बल रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर पहुंची.

वहीं, पुलिस को देखते ही देह व्यापार में लिप्त ज्यादातर लोग भाग निकले. हैरत की बात यह है कि गेस्ट हाउस के मालिक ने अपना नाम तक किसी को नहीं बताया है, लोग उसे मेहमान कहकर बुलाते हैं. यानी जो भी ग्राहक यहां पर आता उसे गेस्ट हाउस संचालक का असली नाम तक मालूम नहीं होता था.

गेस्ट हाउस सील, मामला दर्ज

यहां पर बता दें कि देश में वयस्क व्यक्ति द्वारा  सहमति से  व्यक्तिगत रूप से किया जाने वाला देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) कानूनी रूप से अपराध नहीं है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ऐतिहासिक फैसले की आड़ में भी लोग देह व्यापार को जायज ठहरा देते हैं. इसके मुताबिक, यदि कोई वयस्क महिला या पुरुष खुद की मर्जी से इस पेशे में शामिल है, तो पुलिस उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकती.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply