IndiaTrendingUttar Pradesh

बरेली में एकतरफा आशिक बना हैवान! बात नहीं करने पर महिला के परिवार पर फेंक दिया एसिड… कई लोग झुलसे

Bareilly Acid Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शेरगढ़ कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने एक परिवार पर सोते समय तेजाब फेंक दिया. इस हमले में महिला, उसका पति और दो छोटे बच्चे बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है.

बरेली में एकतरफा आशिक बना हैवान! बात नहीं करने पर महिला के परिवार पर फेंक दिया एसिड… कई लोग झुलसे
बरेली में एकतरफा आशिक बना हैवान! बात नहीं करने पर महिला के परिवार पर फेंक दिया एसिड… कई लोग झुलसे

बताया जा रहा है कि परिवार गर्मी की वजह से घर के बरामदे में चारपाई डालकर सो रहा था. रात में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाई गई थी. इसी दौरान तड़के सुबह आरोपी युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और मच्छरदानी के ऊपर तेजाब फेंक दिया. तेजाब गिरते ही मच्छरदानी जल गई और अंदर सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. हमले में महिला, उसका पति और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए.

एकतरफा में प्यार में हमला

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने बताया कि आरोपी युवक उमेश उससे एकतरफा प्यार करता है. वह उसे ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन युवक लगातार उसे परेशान करता था.

‘परेशान कर रहा था कश्यप’

महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी, जिसके बाद वह नाराज रहने लगा था. पीड़ित परिवार के चाचा ने बताया कि उमेश कश्यप नाम का युवक काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. परिवार ने महिला को उससे दूरी बनाने के लिए कहा था. इसी वजह से महिला कुछ समय के लिए मायके चली गई थी. करीब ढाई महीने बाद वह एक हफ्ते पहले ही वापस ससुराल लौटी थी.

ये भी पढे़ं:

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

परिजनों का आरोप है कि बातचीत बंद होने से आरोपी बौखला गया था और उसी गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश कश्यप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply