BiharCrimeIndiaTrending

बिहार में झगड़ा खत्म कराने गए युवक को ही मार डाला, गुस्साए लोगों का सड़क जाम; परिजन को नौकरी की मांग

Satya Report: मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।

बिहार में झगड़ा खत्म कराने गए युवक को ही मार डाला, गुस्साए लोगों का सड़क जाम; परिजन को नौकरी की मांग

बिहार के जमुई जिले में एक झगड़े को खत्म कराने गए युवक की ही हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद यहां लोग काफी आक्रोशित हो गए हत्याकांड के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए सड़क पर उतर आए। बताया जा रहा है कि जमुई जिले के नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 29, निमारंग निवासी 38 वर्षीय निर्मल सिंह की मौत के बाद बुधवार की सुबह इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 8 बजे से सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजन को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे।

जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।

बताया जाता है कि मृतक निर्मल सिंह गैस एजेंसी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे और अपने पीछे तीन छोटी-छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी 8 वर्ष की, जबकि अन्य दो बेटियां 5 और 3 वर्ष की हैं। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply