India

चंद्रपुर में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, LCB ने युवक को किया अरेस्ट, दूसरा आरोपी फरार

Sword Cake Cutting Case Chandrapur: सार्वजनिक स्थान पर तलवार से जन्मदिन का केक काटकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। दोनों के खिलाफ चंद्रपुर जिले के शेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम 10 जुलाई को चिमूर संभाग में गश्त और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शेगांव थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

चंद्रपुर में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, LCB ने युवक को किया अरेस्ट, दूसरा आरोपी फरार
चंद्रपुर में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, LCB ने युवक को किया अरेस्ट, दूसरा आरोपी फरार

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शेगांवचंदनखेड़ा मार्ग स्थित लक्ष्मी लॉन के पीछे एक युवक हाथ में खुली तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान चेतन उर्फ देवा राजू ढोले , निवासी शेगांव, तहसील वरोरा के रूप में बताई।

तीन हजार रुपये की तलवार जब्त

ने आरोपी के पास से करीब 3,000 रुपये कीमत की 68.5 सेंटीमीटर लंबी लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। तलवार की धार पर ‘सिरोही की तलवार, गारंटी 100 साल’ लिखा हुआ है। पुलिस निरीक्षक योगेंद्रसिंह राजेंद्रसिंह यादव के मार्गदर्शन में मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप अजबराव पोले कर रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानूनव्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पूछताछ में हुआ खुलासा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उसने अपने मित्र प्रणय लोणकर के जन्मदिन पर शेगांव के चंदनखेड़ा टीपॉइंट स्थित सार्वजनिक स्थान पर इसी तलवार से केक काटा था। घटना के बाद दोनों ने तलवार को पास की झाड़ियों में छिपा दिया था। शुक्रवार को चेतन तलवार वापस घर ले जाने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply