CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

हापुड़ में अलग रह रही पत्नी के घर में मिला दूसरा युवक, पति ने चेहरे और गर्दन पर हमला करके किया लहूलुहान..

आरोपित पति के खिलाफ पुलिस हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एआई इमेज

पत्नी से अवैध प्रेम संबंध के शक में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपित पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कमरे में दूसरे युवक को देख भड़का

जानकारी के अनुसार, सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का काफी समय से अपने पति से विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला हरोड़ा मोड़ के पास किराये के मकान में रह रही थी। मंगलवार को पति पत्नी के कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर कमरे में उसकी पत्नी के साथ गांव का ही एक युवक मौजूद था। युवक को पत्नी के साथ देखकर पति भड़क गया और दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा।

चेहरे और गर्दन पर किया हमला

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपित संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

“आरोपित को पत्नी और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग का शक था। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply