TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में पत्नी का खूनी खेल! पति की हत्या कर बक्से में छिपाया शव, फिर ई-रिक्शे से नहर में फेका, प्रेमी संग तीन अरेस्ट

​लखनऊ में पत्नी का खूनी खेल! पति की हत्या कर बक्से में छिपाया शव, फिर ई-रिक्शे से नहर में फेका, प्रेमी संग तीन अरेस्ट

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को लकड़ी के बक्से में छिपाया गया और फिर ईरिक्शे से ले जाकर नहर के नीचे फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू और ईरिक्शा भी बरामद किया गया है।

180 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को कविता देवी की तहरीर पर हत्या और शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने ईरिक्शे के संभावित रास्तों पर लगे करीब 170 से 180 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने सूफिया बानो, मुन्ना उर्फ मुच्छड़ और मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

चार साल से संबंध, बाद में मुन्ना से नजदीकी को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सूफिया ने बताया कि रामकिशोर के साथ उसका करीब चार साल से संबंध था और करीब दो साल पहले दोनों ने निकाह किया था। बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। पुलिस का कहना है कि रामकिशोर अपनी पहली पत्नी कविता के पास जाने लगा था और उसे खर्च भी देता था। सूफिया इसका विरोध करती थी। इसी विवाद के बीच कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।

रात में घर पहुंचे मुन्ना और इकबाल, चाकू से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, 14/15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और उसके साथी मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को घर बुलाया। आरोप है कि दरवाजा खुला छोड़ने के बाद दोनों घर में दाखिल हुए और सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामकिशोर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने फर्श की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

लकड़ी के बक्से में छिपाया शव, फिर नहर के नीचे फेंका

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद सूफिया ने अपने करीब 16 वर्षीय बेटे को बुलाया। इसके बाद शव को लकड़ी के बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया। आरोप है कि 15/16 सितंबर की रात शव को ईरिक्शा लोडर में रखा गया। इसके बाद उसे कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और ईरिक्शा बरामद किया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply