IndiaPunjabTrending

लुधियाना में 25 वर्षीय युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत; CCTV में वारदात कैद

लुधियाना :लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते एक 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। देर रात दोस्त का स्कूटर लौटाने गए युवक को 5 से 6 बदमाशों ने बीच सड़क पर घेर लिया और मारपीट के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 5 गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लुधियाना में 25 वर्षीय युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत; CCTV में वारदात कैद

दोस्त को एक्टिवा लौटाने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, यह वारदात शहर के स्वतंत्र नगर इलाके में रात करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। हरजिंदर बीती रात अपने दोस्त को एक्टिवा वापस करने गया था, तभी एक कार में आए बदमाशों ने उसे घेर लिया और पहले बुरी तरह पीटा, फिर गोलियां चला दीं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को पीटते और गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। परिजनों के अनुसार, हरजिंदर अपने मातापिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। हरजिंदर की रवि और सन्नी माल्टन नाम के युवकों के साथ दुश्मनी चल रही थी। प्राथमिक जांच में इन्हीं दोनों द्वारा साथियों संग वारदात को अंजाम देने की बात साफ हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply