CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

महराजगंज में रात के सन्नाटे में युवती के कमरे में पहुंचे दो युवक, खुलासा होते ही मचा हड़कंप..

महराजगंज में रात के सन्नाटे में युवती के कमरे में पहुंचे दो युवक, खुलासा होते ही मचा हड़कंप..

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज का एक फोटो” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े के साथ बंद कमरे में मारपीट की जा रही है. पूरा मामला सोनौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनगर टोला बैकुंठपुर का है. सूचना मिलने पर सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल दो युवक को एंबुलेंस की मदद से सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है.

दूसरी तरफ घटना से जुड़ा एक और फोटो” सामने आया है, जिसे गांव के एक युवक की ओर से बनाए जाने की बात कही जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि युवती पिछले लगभग 15 दिनों से बैकुंठपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी.

युवती को बुलाने गए थे दो युवक

बताया जा रहा है कि युवती की मां के कहने पर गांव के दो युवक उसे बुलाने गए थे. देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दोनों युवक समरधीरा के रहने वाले बताए गए हैं.

खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं युवक

वायरल फोटो” में कुछ लोग कमरे के भीतर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं घायल युवक खिड़की और जंगले के सहारे बाहर निकलकर खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस कर रही दोनों पक्षों से पूछताछ

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है. मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply