TrendingUttar Pradesh

एकतरफा प्यार में युवक ने पार की लिमिट, युवती ने प्यार ठुकराया तो उसपर तान दिया तमंचा, अब हुआ ये हाल

 बरेली में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती को पार्क में बुलाकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तमंचा दिखाया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया.

बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को पार्क में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, आरोप है जब युवती ने विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश की. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दोस्ती के नाम पर बुलाया, फिर की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दूसरे समुदाय से है और वह एक हिंदू युवती से जबरदस्ती दोस्ती करना चाहता था. उसने युवती को कसम देकर एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश की.

विरोध करने पर धमकी

युवती ने आरोपी के दबाव और धमकियों के बावजूद हार नहीं मानी. उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply