IndiaTrending

गर्मियों में इन चीजों से बनाएं अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी, बच्चों को खूब आएगी पसंद

भीषण गर्मी, तपती धूप और पसीने के बीच अगर कोई चीज सबसे ज्यादा सुकून देती है तो वह एक गिलास ठंडी और गाढ़ी लस्सी है। भारत के लगभग हर घर में इस मौसम में दही का सेवन बढ़ जाता है। जब उसी दही को मथकर लस्सी बनाई जाती है तो यह सिर्फ प्यास नहीं बुझाती है बल्कि शरीर को एनर्जी देना का भी काम करती है।

गर्मियों में इन चीजों से बनाएं अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी, बच्चों को खूब आएगी पसंद
गर्मियों में इन चीजों से बनाएं अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी, बच्चों को खूब आएगी पसंद

अक्सर बच्चे सिर्फ दही या छाछ पीना पसंद नहीं करते हैं लेकिन अगर उस लस्सी में थोड़ा यूनिक फ्लेवर डाला जाए तो इसे बड़े ही चाव के साथ पिया जाएगा। बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड फूड की जगह आप बच्चों से लेकर मेहमानों तक को ये ड्रिंक सर्व कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही लाजवाब रेसिपीज के बारे में जो इस गर्मी सबकी फेवरेट ड्रिंक बन सकती है।

गुलकंद लस्सी

गुलकंद लस्सी बनाने के लिए दही, रोज सिरप और गुलकंद लें। इसे बनाने के लिए दही में रोज सिरप डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। आखिर में गुलकंद डालकर सर्व करें। यह लस्सी बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आएगी जो पेट को अंदर से ठंडक पहुंचाएगी।

केसर बादाम लस्सी

अगर बच्चों को कुछ हेल्दी पिलाना चाहते हैं तो केसर बादाम फ्लेवर लस्सी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले केसर को थोड़े से दूध में भिगा दें। इसके बाद दही और बादाम पेस्ट को एक साथ मिलाएं। केसर बादाम फ्लेवर की लस्सी स्वाद के साथसाथ सेहत के लिए बेहतरीन साबित होगी।

नारियल लस्सी

दही को नारियल के दूध या कटे हुए नारियल के टुकड़ों के साथ मिलाकर लस्सी बनाई जा सकती है। सुबह के समय नारियल लस्सी रिफ्रेशमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसे आप रोजाना पी सकते हैं और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मलाई भी मिलाई जा सकती है।

मैंगो लस्सी

अगर बच्चों को आम काफी ज्यादा पसंद है तो आप मैंगो शेक की जगह मैंगो लस्सी बना सकते हैं। इसके लिए लस्सी में आम के टुकड़ों को मिलाना है जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। यह गर्मी में पीने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

लस्सी को मिट्टी के गिलास में सर्व करने से बर्तन की सोंधी खुशबू स्वाद बढ़ा देती है। जब भी लस्सी सर्व करें तो ऊपर से मलाई, टूटी फ्रूटी या ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। लस्सी को बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें जो शरीर को अंदर तक ठंडक पहुंचाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply