Trending

गर्मियों में बार-बार पेट हो जाता है खराब, सेलिब्रिटी न्यू्ट्रिशनिस्ट ने बताया दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा

Satya Report: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में कुछ भी खाने का असर हमारे पेट पर पड़ता है. बाहर का खाना, कम पानी पीना या फिर लू लगने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं. जिसमें सबसे ज्यादा पेट खराब होता है. दस्त लग जाते हैं और शरीर पूरी तरह से ढीला पड़ जाता है. खासकर जब डिहाइड्रेशन बढ़ जाता है, तो स्थिति और भी ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार दवा लेना जरूरी नहीं होता।. कुछ आसान घरेलू उपाय भी होते हैं, जो पेट को आराम देने और दस्त को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

गर्मियों में बार-बार पेट हो जाता है खराब, सेलिब्रिटी न्यू्ट्रिशनिस्ट ने बताया दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
गर्मियों में बार-बार पेट हो जाता है खराब, सेलिब्रिटी न्यू्ट्रिशनिस्ट ने बताया दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा

आजकल लोग सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के बताए टिप्स को भी काफी फॉलो करते हैं. इसी कड़ी में करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह भी हेल्थ से जुड़ी टिप्स और घरेलू नुस्खें बताती रहती हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसी ड्रिंक बताई है, जो दस्त से राहत दिलाने में असरदार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में और इसके लिए किन किन चीजों की जरूरत है.

दस्त रोकने का घरेलू उपाय

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर दस्त रोकने का एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है, जिसके लिए सिर्फ 3 चीजों की जरूरत है. इसमें शामिल है दही, करी पत्ता और हल्दी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 चम्मच फ्रेश दही लेना है और इसमें 7 से 8 करी पत्ता और चुटकी भर हल्दी मिलाकर मिक्स करें. इसे आपको सुबह लगातार 7 से 8 दिन तक खाना है. इससे पेट को काफी हद तक राहत मिलेगी और दस्त भी कंट्रोल में आ जाएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah

ड्रिंक से मिलते हैं ये फायदे

पेट को रखे ठंडा – न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, ये ड्रिंक पेट को ठंडा रखने में मदद करती है. दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में जब आप इसे खाते हैं तो पेट को नेचुरल ठंडक मिलती है. इससे दस्त भी रुक जाते हैं.

स्टूल को करे कंट्रोल – दही जहां पेट को ठंडा रखने में मददगार है. वहीं, करी पत्ता पेट को स्थिर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे रोजाना खाने से बारबार पेट खराब नहीं होता है और लूज मोशन का खतरा भी कम होता है.

डाइजेशन भी होता है बेहतर – दही प्रोबायोटिक होता है, ऐसे में ये पाचन को सुधारने में और गट हेल्थ को मजबूत करने में काफी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, इसे आपको लगातार खाने की जरूरत है.

पित्त को करे बैलेंस पेट खराब होने या दस्त आने की वजह पित्त का बढ़ना भी होता है. लेकिन करी पत्ता और हल्दी का सेवन पित्त को कंट्रोल करने में मदद करता है. इससे पेट की कई समस्याओं से राहत मिलती है.

भले ही ये उपाय नेचुरल है और शरीर को साइड इफेक्ट नहीं देगा. लेकिन अगर लूज मोशन की समस्या बहुत ज्यादा और आराम नहीं मिल पा रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply