India

सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े

Chhatrapati Sambhajinagar Sidco Bus Stand Robbery: छत्रपति संभाजीनगर सिडको बस स्टैंड क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात बिरयानी हाउस की ओर पैदल जा रहे युवक को रिक्शे में बिठाने के बाद कुछ दूरी पर ले जाकर तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर उससे मोबाइल, नकदी, वॉलेट व ईयरबड्स सहित 12,420 रुपये का सामान लूट लिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धौंस देकर फरार हो गए। यह वारदात 20 जुलाई की रात 1 बजे सिडको बस स्टैंड के पास स्थित बिरयानी हाउस क्षेत्र में हुई।

सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े
सिडको बस स्टैंड परिसर में बेखौफ बदमाश: युवक को रिक्शे में बिठाकर चाकू की नोक पर लूटा, मोबाइल व नकदी ले उड़े

गालीगलौज कर छीनी नकदी

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। निजी कंपनी में कार्यरत मिशैलेश पायमोड़े रात में पैदल बिरयानी हाउस की ओर जा रहे थे। तभी एक रिक्शा चालक ने बारबार आग्रह कर उन्हें रिक्शे में बैठा लिया।

कुछ दूरी पर उतरने के बाद 3 युवक रिक्शे का किराया मांगने लगे। पायमोडे ने डर के चलते उन्होंने 50 रुपये देने के बावजूद उनके साथ गालीगलौज, धक्कामुक्की कर चाकू से हाथपैर पर हमला किया व जेब से मोबाइल फोन, नकदी छीन लिए।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

क्षेत्र में गत कुछ दिनों से मंगलसूत्र छीनने, जेबकतरी, मोबाइल चौरी व राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, विशेष रूप से रात के समय बदमाशों के बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने से यात्रियों व अकेले आनेजाने वाले लोगों में भय है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply