CrimeIndiaTrending

पत्नी को घर लाने की जिद में बेटे ने मां की ले ली जान! गला दबाया, फिर सिर फर्श पर पटक दिया..

पत्नी को घर लाने की जिद में बेटे ने मां की ले ली जान! गला दबाया, फिर सिर फर्श पर पटक दिया..

Maharashtra Crime: नवी मुंबई के वाशी इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया।

घटना वाशी के जुहूगांव सेक्टर-11 स्थित अष्टविनायक सोसाइटी की है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे से रात 10 बजे के बीच 42 वर्षीय महेश रत्नाकर कदम का अपनी मां मंदा कदम से विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर उसने पहले मां का गला दबाया और फिर उनका सिर फर्श पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दामाद की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद वाशी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के दामाद मंगेश देवलेकर की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी को लेकर था परिवार में विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी पिछले दो-तीन वर्षों से अंबरनाथ में अलग रह रही थी। महेश चाहता था कि उसकी पत्नी वाशी स्थित घर में उसके साथ रहे, लेकिन उसकी मां इसका विरोध करती थी। इसी मुद्दे को लेकर मां-बेटे के बीच लंबे समय से तनाव और विवाद चल रहा था।

13 अगस्त तक पुलिस हिरासत

वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चांदेकर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply