CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

वृंदावन में साधु राघव दास की चाकू से गला रेतकर नृशंस हत्या, नशे के विवाद में गई जान

Featured Image

आश्रम के बाहर घूम रहे साधु की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावर ने साधु के साथी पर भी हमला किया और मौके से भाग गया। बताया जाता है कि साधु नशे का आदी था और इसी बात पर उसका विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में चामुंडा घाट के पास सोमवार रात दो बजे एक साधु की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके सीने पर भी चाकू से तीन वार किए हैं।

गांजे के नशे को लेकर हुई थी कहासुनी

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक साधु की पहचान राघव दास के रूप में हुई है। उनके पास मिले आधार कार्ड में उनका पता वृंदावन का लिखा है, लेकिन वे मूल रूप से इटावा के बहादुरगढ़ के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राघव दास प्रेम कुटी आश्रम में रहते थे, लेकिन गांजे की लत लगने के कारण आश्रम के अन्य लोगों ने उन्हें रात में रोकना बंद कर दिया था।

आरोपित की पहचान करने में जुटी पुलिस

सोमवार रात दो बजे साधु के साथ उनका एक अन्य साथी भी मौजूद था। उसने पुलिस को बताया कि आश्रम से निकलने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति से उनकी गांजे के नशे को लेकर कहासुनी हुई। उस व्यक्ति ने रात में चामुंडा घाट के पास चाकू निकाला और राघव दास पर हमला कर दिया। पहले चाकू से गला रेता, इसके बाद सीने में भी तीन बार हमला किए। जब वह उनको बचाने पहुंचा, तो हमलावर ने उस पर भी हमला किया और भाग गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply