CrimeHaryanaIndiaTrending

नाम बदलकर बढ़ाई नजदीकियां, शादी के बाद सामने आई चौंकाने वाली हकीकत..

नाम बदलकर बढ़ाई नजदीकियां, शादी के बाद सामने आई चौंकाने वाली हकीकत..

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि एक व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की, जब शादी के बाद महिला ससुराल पहुंची तो पता चला कि शख्स का नाम वीर नहीं, बल्कि आरिफ है और पहले से ही 3 बच्चों का पिता है.

Haryana Crime: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी करने का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले पर पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपना नाम वीर बताकर उससे दोस्ती की, प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो युवक की असली पहचान जानने के बाद युवती के होश उड़ गए.

बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के बाद युवती को पता चला कि युवक का असली नाम आरिफ है. जबकि उसने शादी से पहले अपना नाम वीर बताया था.

पीड़िता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़िता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह ससुराल पहुंची तो उन्हें पता चला कि आरिफ पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने अपनी पहचान और पारिवारिक स्थिति छिपाकर उसे धोखे में रखा. सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि पीड़िता गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के साथ बल्लभगढ़ स्थित थाना आदर्श नगर पहुंची और कार्रवाई की मांग की. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है. वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जबरन बंधक बनाकर रखा

युवती ने आरोप लगाया कि आरिफ ने उसे जबरदस्ती अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वह लगभग चार साल तक आरिफ के साथ रही, लेकिन 2022 में उससे अलग हो गई. इसके बाद 2023 में उसने आरिफ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. फिलहाल इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

जमानत पर रिहा होने के बाद जबरन बनाए संबंध

महिला ने बताया कि उस मामले में आरिफ को जेल हुई थी. लगभग 8 महीने बाद जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से उसके घर आने-जाने लगा. जब वह इसका विरोध करती तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देता. इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान आरिफ ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने के लिए 2 बार दवा दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply