IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

IND vs AFG Toss Update: भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा नहीं है, लेकिन दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस मैच के जरिए दोनों टीमें अपने आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारियों का आकलन कर सकेंगी।
इस मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई हैं। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की ओर से इस मैच में एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों ने अपनीअपनी प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह दी है।
IND vs AFG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गिल का मानना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाएगी और असमान उछाल भी देखने को मिल सकता है, इसी वजह से उन्होंने पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना। दोनों टीमों ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में एकएक डेब्यू खिलाड़ी को मौका दिया है।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bat first against Afghanistan.
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IinSWSm5Og
— BCCI June 6, 2026
दोनों टीमों में हुआ एक डेब्यू
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो भारत की ओर से मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से नंगेयालिया खारोटे ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। दोनों युवा खिलाड़ियों पर इस मुकाबले में सभी की निगाहें रहने वाली हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमनुल्लाह गुरबाज , अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी , अफसर ज़ज़ई, अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, सलीम साफी।



