India

IND vs ENG: 6 6 6 6…अभिषेक और श्रेयस अय्यर ने अंग्रेजो को दौड़ा-दौड़ा पिटा, अंत में शिवम दुबे ने वसूला लगान, बारिश से भारत की मेहनत बेकार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल रात 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया, भारतीय टीम ने टॉस जीता और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 189 रनों तक पहुंचने में सफल रही.

IND vs ENG: 6 6 6 6…अभिषेक और श्रेयस अय्यर ने अंग्रेजो को दौड़ा-दौड़ा पिटा, अंत में शिवम दुबे ने वसूला लगान, बारिश से भारत की मेहनत बेकार

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा, बारिश की वजह से दूसरे पारी का खेल नही हो सका और भारतीय टीम को एक बार फिर एक और जीत से दूर रहना पड़ा.

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, Team India को दी ठोस शुरुआत

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो आज एक बार फिर ईशान किशन और संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा. संजू सैमसन 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सके और पवेलियन लौट गए, वहीं ईशान किशन भी कुछ खास नही कर सके और बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेली.

वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने धीमी लेकिन इम्पैक्टफूल पारी खेली और 47 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर जब बड़े शॉट खेलने के मूड में आए तो साकिब महमूद ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा, लेकिन उससे पहले तिलक वर्मा आज फिर फ्लॉप रहे और 13 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके.

शिवम दुबे ने किया अंग्रेजो को परेशान

शिवम दुबे ने अंत में आकर बड़ेबड़े शॉट लगाए और भारत को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए. शिवम दुबे ने इस दौरान 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और सिर्फ 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए. वहीं हर्षित राणा खाता नही खोल सके, जबकि अंत में आकर अक्षर पटेल ने 4 गेंदों में 3 रन बनाकर रनआउट के रूप में अपना विकेट गंवाया.

भारतीय टीम ने पहले अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर और अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में बारिश की वजह से खेल नही हो सका और मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हुआ.

इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आदिल रशीद और सैम करन को 11 विकेट मिला.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply