CricketIndia

IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर की रफ्तार पर भारी पड़े वैभव सूर्यवंशी, पहली गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर सभी का दिल जीत लिया।

IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर की रफ्तार पर भारी पड़े वैभव सूर्यवंशी, पहली गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi six against Archer: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला। इसी के साथ वह भारत की पुरुष टीम के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह अपने पहले मुकाबले में लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

हालांकि, भले ही वैभव का डेब्यू ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में बेखौफ अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। खासकर इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगाया गया उनका शानदार छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर जड़ा शानदार छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने IND vs ENG 2nd T20I शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। तीसरे ओवर में जब उनका सामना राजस्थान रॉयल्स में उनके साथी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से हुआ तो उन्होंने पहली ही गेंद पर सभी को चौंका दिया। आर्चर ने शरीर की तरफ तेज गेंद फेंकी, लेकिन वैभव ने शानदार टाइमिंग के साथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से गगनचुंबी छक्के के लिए भेज दिया। इस शॉट ने मैदान में मौजूद दर्शकों और ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ा दिया।

𝐒𝐈𝐗 < 𝐒𝐓𝐀𝐓𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 ⚡

Proof that #VaibhavSooryavanshi is built different. 🤯#ENGvIND 2nd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/Q5et8S5dXT

— Star Sports July 4, 2026

IND vs ENG: जोश टंग के खिलाफ भी दिखाया दम

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बेहतरीन छक्का लगाने के बाद वैभव ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग को भी नहीं बख्शा। उन्होंने टंग की गेंद पर भी शानदार छक्का जड़कर साफ कर दिया कि वह बड़े मंच पर बिना किसी दबाव के खेलने का माद्दा रखते हैं। महज 15 साल की उम्र में दुनिया के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका आत्मविश्वास क्रिकेट विशेषज्ञों को भी प्रभावित कर गया।

IND vs ENG: 14 रन बनाकर खत्म हुई डेब्यू पारी

हालांकि वैभव सूर्यवंशी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने कोई चौका नहीं लगाया, लेकिन दो शानदार छक्कों की मदद से 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब फैंस को उम्मीद होगी कि सीरीज के अगले मुकाबलों में यह युवा बल्लेबाज अपनी प्रतिभा का और बड़ा नमूना पेश करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply