India

IND vs IRE: बदल गया दूसरे टी20 मैच का समय, शाम 7 बजे नही बल्कि अब इतने बजे शुरू होगा ये मुकाबला!

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 सीरीज का पहला मैच कल रात बेलफास्ट में खेला गया जहां पहले ही मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को पहले ही मैच में आयरलैंड ने 34 रनों से हराया, अब इस सीरीज का दूसरा मैच 28 जून 2026 को बेलफास्ट में ही खेला जाना है.

IND vs IRE: बदल गया दूसरे टी20 मैच का समय, शाम 7 बजे नही बल्कि अब इतने बजे शुरू होगा ये मुकाबला!

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने की सम्भावना है, इसके साथ ही दूसरे टी20 के समय में भी बदलाव हो सकता है. अब ये टी20 मैच शाम 7 या 7:30 बजे नही बल्कि इस समय शुरू होगा.

IND vs IRE दूसरे टी20 का बदला समय

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का समय बदल गया है, अमूमन टी20 मैच की शुरुआत शाम को 7 या 7:30 बजे होती है, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय आयरलैंड में हैं, जहां टाइम जोन अलग है, इसी वजह से भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच डेढ़ घंटे पहले यानी कि शाम 6 बजे शुरू होगा, इस मैच का टॉस 30 मिनट पहले यानी शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर होगा.

कहां देख सकते हैं IND vs IRE मैच लाइव

भारत और आयरलैंड के बीच मैच का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क के पास है. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन फैंस इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

भारत और आयरलैंड का पूरा स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.

आयरलैंड का स्क्वाड: लोर्कन टकर , रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply