जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस भी टीम इंडिया की चिंता बढ़ा रही है। जानिए उनके खेलने पर क्यों बना हुआ है सस्पेंस और क्या हो सकता है बीसीसीआई का अगला फैसला।

IND vs SL, More Trouble for India: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही फिटनेस कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज औकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन अब भारतीय टीम के लिए एक और खिलाड़ी की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है।
युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के श्रीलंका दौरे पर खेलने को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। बीसीसीआई की अपडेटेड टीम में उनका नाम बरकरार है, लेकिन उसके आगे लगा स्टार इस बात का संकेत दे रहा है कि उनका चयन भी फिटनेस पर निर्भर करेगा। ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट की नजर अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर होगी।
IND vs SL: बुमराह बाहर हुए, लेकिन साई सुदर्शन पर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस
जब बीसीसीआई ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, तब जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन दोनों के नाम के आगे स्टार लगाया गया था। बोर्ड ने साफ किया था कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। बाद में बुमराह पूरी तरह फिट नहीं पाए गए और उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह औकिब नबी को मौका मिला, लेकिन साई सुदर्शन के नाम के आगे अब भी स्टार बना हुआ है। इससे साफ है कि उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।
Sai Sudharsan not seen with the team as Team India departed for Sri Lanka. Auqib Nabi with the squad during the team’s departure. 👀
Devdutt Padikkal set to bat at No. 3 in the first Test. pic.twitter.com/HNWbBIRYJA
— Sonu August 4, 2026
IND vs SL: प्रैक्टिस मैच से साफ होगी साई सुदर्शन की तस्वीर
भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इसी मुकाबले से यह तय होगा कि साई सुदर्शन पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं। सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता रहा है। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो उनके श्रीलंका दौरे पर जाने पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।
IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल बन सकते हैं विकल्प
अगर साई सुदर्शन फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया के पास नंबर3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का विकल्प मौजूद है। पडिक्कल इस भूमिका में बल्लेबाजी करने का अनुभव रखते हैं और जरूरत पड़ने पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के सामने विकल्प की कमी नहीं होगी, लेकिन साई सुदर्शन की फिटनेस पर अंतिम फैसला आने का इंतजार रहेगा।
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल , केएल राहुल , यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत , साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।



