Indzim T20 Match: हरारे में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सबसे कम उम्र के वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली फिफ्टी जमाई है। इसी के साथ वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
जिम्बाब्व ने भारत को 126 रन का टारगेट दिया था। जिसे भारत ने तीन विकेट गंवाकर 13.3 ओवर में हासिल हर लिया।

भारत की ओर से वैभव ने 50 रन, इशान किशन ने 35 रन, कप्तान श्रेयश अय्यर ने नाबाद 28 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 6 रन बनाए।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे सात विकेट पर 121 रन बनाए थे। मेजबान टीम की ओर सबसे ज्यादा रन वेस्ली मधेवेरे ने बनाए।
वैभव के नाम बना रिकॉर्ड
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी बनाई है। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 मैच में ओपनिंग करते हुए 19 गेंदों में 50 रन बनाए। जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल हैं। वैभव को जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा ने कैच कराया।
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
इससे पहले मेजबान जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय उसके चार बल्लेबाजी मात्र 32 रन के स्कोर पर विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। रयान बर्ल ने 26 रन, स्ली मधेवेरे ने 39 रन बनाए और तादिवानाशे मारुमानी ने नाबाद 27 रन बनाए। इससे पहले दहाई का आंकड़ा छूने वाले बेटर्स में बेन करन रहे।
मयंक और प्रिंस यादव ने 22 विकेट झटके
भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 22 विकेट लिए। इसके अलावा शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एकएक सफलता मिली। इस में डेब्य करने वाले अशोक शर्मा सबसे खर्चिले साबित हुए। उन्होंने 29 रन दिए और खाली हाथ रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा , रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
ये खबर भी पढ़ें:



